फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा, PM मोदी देंगे UER-2 की सौगात और देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

Sun, 17 Aug 2025 07:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बिहार में एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का रविवार को सासाराम से आगाज होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। 16 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 25 जिलों से गुजरते हुए कुल 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी और एक सितंबर को पटना में समाप्त होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) को राजधानी के लिए गेम-चेंजर बताया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा, 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाएगा। एनसीआर से चंडीगढ़ तक यात्रा आसान होगी और प्रदूषण कम होगा। इसके अलावा, आज पूरे देश में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह अवसर भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव का है। देशभर के मंदिरों और घरों में श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया है और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग अर्पित किया जा रहा है। इस अवसर पर मथुरा, वृंदावन, द्वारका, जयपुर, पटना, कानपुर, और हैदराबाद सहित देश के कोने-कोने में स्थित मंदिरों को फूलों, लाइटों और रंगीन सजावटों से सजाया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X @INCIndia

आज से शुरू होगी राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा: SIR के खिलाफ भरेंगे हुंकार
बिहार में एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का रविवार को सासाराम से आगाज होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। 16 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 25 जिलों से गुजरते हुए कुल 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी और एक सितंबर को पटना में समाप्त होगी। इस दौरान विपक्षी इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता एक मंच पर नजर आएंगे। महागठबंधन ने इसे लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा की लड़ाई बताया है। पढ़ें पूरी खबर...

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 - फोटो : PTI

 UER-2 से जाम मुक्त होगी राजधानी दिल्ली, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) को राजधानी के लिए गेम-चेंजर बताया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा, 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाएगा। एनसीआर से चंडीगढ़ तक यात्रा आसान होगी और प्रदूषण कम होगा। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि ये प्रोजेक्ट विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रोहिणी सेक्टर-37 में अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ दौरा किया और जरूरी निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर...
 

भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव - फोटो : Adobe Stock

Janmashtami: मथुरा से द्वारका तक...देशभर में कान्हा के जन्मोत्सव की धूम
आज पूरे देश में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह अवसर भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव का है। देशभर के मंदिरों और घरों में श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया है और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग अर्पित किया जा रहा है। इस अवसर पर मथुरा, वृंदावन, द्वारका, जयपुर, पटना, कानपुर, और हैदराबाद सहित देश के कोने-कोने में स्थित मंदिरों को फूलों, लाइटों और रंगीन सजावटों से सजाया गया है। भक्तों ने माखनचोर के बाल रूप को नन्हें-नन्हें झूलों में बैठाकर झांकी के रूप में सजाया है। आइए तस्वीरों के माध्यम से देखते है कि भारतवर्ष में इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को कैसे मनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश - फोटो : अमर उजाला

Weather Alert: हिमाचल प्रदेश से केरल तक भारी बारिश; किन्नौर और चंबा में पांच लोगों की मौत
मानसूनी बारिश से देशभर में बाढ़ और जलभराव का संकट बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश से लेकर पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत केरल और ओडिशा तक जमकर वर्षा हो रही है। आसमान से बरसती आफत से खासतौर पर पहाड़ी राज्यों में भारी तहाबी देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। किन्नौर में भूस्खलन से दिल्ली के युवक-युवती की जान चली गई। चंबा में गाड़ी गिरने से तीन लोगों की मौत हुई। जन्माष्टमी मनाने युला कंडा जाते हुएभूस्खलन होने और मणिमहेश यात्रा पर आ रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार रावी नदी में समाने से यह जानी नुकसान हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह - फोटो : PTI

दिल्ली पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री-छात्रों ने किया स्वागत
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट रहे शुभांशु शुक्ला रविवार तड़के अमेरिका से भारत लौट आए हैं। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और छात्रों के समूह ने शुभांशु का भव्य स्वागत किया। इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री सिंह ने एयरपोर्ट पर मौजूद शुभांशु की पत्नी कामना शुक्ला का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

 रूस की इलास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग, 11 लोगों की मौत
रूस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रयाजान क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी आग से 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 130 लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार को शिलोवस्की जिले के इलास्टिक प्लांट में हुआ, जो मॉस्को से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। आपातकालीन टीमें मलबे में तलाश जारी रखे हुए हैं और शनिवार तक दो और शव बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : एएनआई

EU: ट्रंप ने बदला रुख तो जेलेंस्की के पक्ष में लामबंद हुए यूरोपीय देश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में बैठक के बाद जिस तरह अपना रुख बदला है, वो यूरोपीय देशों को ज्यादा रास नहीं आया है। ऐसे में यूरोपीय देश पूरी तरह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के पक्ष में लामबंद हो गए हैं। उन्होंने एक साझा बयान जारी करके यूक्रेन को समर्थन जारी रखने और यूक्रेन में युद्ध खत्म होने तक रूस पर दबाव बनाए रखने का संकल्प लिया। पढ़ें पूरी खबर...

बीसीसीआई - फोटो : अमर उजाला

BCCI: पंत के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने किया बड़ा बदलाव
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी प्लेइंग कंडीशंस में बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई आगामी घरेलू सीजन से नया नियम लागू करने जा रहा है जिससे अगर कई दिनों तक चलने वाले घरेलू टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल होता है तो उसकी जगह टीम को गंभीर चोट स्थानापन्न खिलाड़ी की अनुमति मिलेगी। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान ऋषभ पंत और क्रिस वोक्स चोटिल हुए थे जिसके बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल - फोटो : पीटीआई

'बेशर्मी की सारी हदें पार कीं', चुनाव आयोग पर कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव आयोग पर पलटवार किया। पार्टी ने चुनाव आयोग पर 'बेशर्मी की सारी हदें पार' करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग से ईमानदारी और पारदर्शिता की उम्मीद की जाती है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सवार उठाया कि अगर चुनाव आयोग वाकई मतदाता सूची की जांच का स्वागत करता है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और अन्य चुनाव आयुक्तों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे अभी भी पार्टियों को मशीन-पठनीय मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने से क्यों इनकार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सीएम योगी से मिलीं पूजा पाल। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने की सीएम योगी से मुलाकात
सपा की बागी और फिर बीते गुरुवार को निष्कासित की गईं विधायक पूजा पाल ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सपा से निकाले जाने के बाद यह सीएम के साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात है। उनकी इस मुलाकात के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने शुरू हो गए हैं। मालूम हो कि पूजा पाल को बीते दिनों पार्टी से निकाल दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें