फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चीन में पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात, आज से बदलेंगे कई नियम; अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप

Mon, 01 Sep 2025 06:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

चीन के तियानजिन में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन का मुख्य आयोजन सोमवार को होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात होगी। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संघर्ष और ट्रंप के टैरिफ को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होता है। आज यानी एक सितंबर को भी कुछ नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एलपीजी की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड में शुल्क समेत कई नियम शामिल हैं। ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर आपकी जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। इसके अलावा, अफगानिस्तान में रविवार रात को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकों के चलते लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। इसके ठीक 20 मिनट बाद एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

चीन, रूस के राष्ट्रपति- जिनपिंग और पुतिन के साथ पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

चीन में पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात आज, दुनियाभर के नेता करेंगे वैश्विक मुद्दों पर मंथन
चीन के तियानजिन में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन का मुख्य आयोजन सोमवार को होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात होगी। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संघर्ष और ट्रंप के टैरिफ को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

New Rules Change - फोटो : AdobeStock

एलपीजी की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड पर शुल्क तक...आज से बदलेंगे कई नियम
हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होता है। आज यानी एक सितंबर को भी कुछ नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एलपीजी की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड में शुल्क समेत कई नियम शामिल हैं। ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर आपकी जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानते हैं आज से क्या-क्या बदल रहा...? पढ़ें पूरी खबर...

earthquake - फोटो : Amar Ujala

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में आया भूकंप, 6.3 रही तीव्रता
अफगानिस्तान में रविवार रात को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकों के चलते लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। इसके ठीक 20 मिनट बाद एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश से तवी नदी पर बना पुल धराशाही, सेना ने बेली ब्रिज बनाकर शुरू कराई आवाजाही - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

अगस्त में बारिश ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड; सितंबर में भी झमाझम, नदियां रहेंगी उफान पर
मानसून की बारिश ने अगस्त में उत्तर और पश्चिम भारत में बीते 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगस्त में 265 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 2001 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक और 1901 के बाद से 13वीं सबसे अधिक बारिश है। यह 197.1 मिमी के सामान्य औसत से करीब 34.5 फीसदी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में भी बादल यूं ही बरसते रहेंगे और देश में इस महीने भी सामान्य से अधिक बारिश होगी। पहाड़ों पर अचानक तेज बारिश, बाढ़, भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई

'हमारा देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा', टैरिफ पर संघीय अदालत के फैसले के बाद बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को गलत बताने के संघीय अदालत के फैसले की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ से अमेरिका में खरबों डॉलर आए हैं। बिना टैरिफ के अमेरिका पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इसके अलावा ट्रंप ने टैरिफ का समर्थन करने वाले न्यायाधीश का धन्यवाद जताया। यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स ने  7-4 के फैसले से ट्रंप के टैरिफ को गलत बताया था और उस पर रोक लगाने का आदेश दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

Jammu: बाढ़ की स्थिति का आकलन करने गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद की स्थिति का आकलन करने पहुंचे हैं। इस बाढ़ से भारी तबाही और मौतें हुई हैं। शाह जम्मू हवाई अड्डे पर उतरे और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह राजभवन के लिए रवाना हुए। गृह मंत्री आज राजभवन में राहत उपायों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

शू फेइहोंग - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

'सीमा पर शांति के लिए मिलकर काम करें भारत-चीन', PM मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर बोले चीनी दूत
भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने रविवार को कहा कि दोनों एशियाई पड़ोसियों को अपने सीमावर्ती इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और सीमा मुद्दे को समग्र चीन-भारत संबंधों को परिभाषित नहीं करने देना चाहिए। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात के बाद आया है। पढ़ें पूरी खबर... 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

Droupadi Murmu: आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी। इस दौरान वह शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार वे अपने दौरे की शुरुआत एक सितंबर को कर्नाटक के मैसूरु से करेंगी। यहां वह ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग की हीरक जयंती (60वीं वर्षगांठ) समारोह में शामिल होंगी। यह संस्थान देश में वाक् और श्रवण संबंधी अनुसंधान एवं उपचार के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: इस हफ्ते सलमान खान ने दर्शकों को दिया बड़ा सरप्राइज
लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। पहले 'वीकएंड का वार' एपिसोड में एक प्रतिभागी को घर से बेघर किए जाने की प्रक्रिया पूरी होनी थी। मगर, सलमान खान ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। इस बार एलिमिनेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, लिहाजा कोई प्रतिभागी घर से बाहर नहीं गया है। पढ़ें पूरी खबर...

मनोज जरांगे - फोटो : PTI

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे का अनशन जारी, उठाई ये मांग
मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे शुक्रवार से यहां अनशन पर बैठे हैं और उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार से तुरंत सरकारी प्रस्ताव (जीआर) जारी करने की मांग की है। जरांगे ने साफ कहा है कि सरकार चाहे गोली चलाए, लेकिन वे आंदोलन स्थल से पीछे नहीं हटेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

ED - फोटो : Adobe Stock

BikeBot Scam : यूपी के बाइकबोट घोटाले में 394 करोड़ रुपये की और संपत्तियां जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के बाइकबोट पोंजी घोटाले में 394.42 करोड़ रुपये से अधिक की नई संपत्तियां जब्त की हैं। संपत्तियां विभिन्न ट्रस्ट, सोसाइटी और व्यक्तियों के नाम पर हैं। इनमें कामाख्या एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, कामाख्या एजुकेशनल सोसायटी, गुरु नानक चैरिटेबल ट्रस्ट, अल्पाइन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी, एपी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट और मीना आनंद शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह-सितांशु कोटक-गौतम गंभीर-टी दिलीप - फोटो : BCCI

Asia Cup 2025: एशिया कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों का परीक्षण, फिटनेस टेस्ट पास किया
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेटरों ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित सत्र पूर्व फिटनेस परीक्षण पास कर लिया। गिल और उनके साथी जसप्रीत बुमराह तथा जितेश शर्मा भी फिटनेस मानकों पर खरे उतरे हैं। पंजाब के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज को इस टी20 टूर्नामेंट के लिए भारत का उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जल्द ही दुबई रवाना होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें