जून जला रहा है: दिल्ली में पारा 43 डिग्री के पार, तीन दिन लू का यलो अलर्ट
जून में सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रह है। मौसम विभाग ने 12 जून तक के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लोधी रोड, सफदरजंग, आयानगर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का वास्तविक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत से 3.4 डिग्री अधिक रहा। इस बीच, मौसम विभाग ने 12 से 14 जून तक बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
Amar Ujala Samwad: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व उद्यमी बताएंगे कॅरिअर के गुरुमंत्र
अमर उजाला उत्तराखंड संवाद-2025 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सफल उद्यमी इस क्षेत्र में कॅरिअर विकल्पों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। 10 जून को हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे। इन सभी दिग्गजों को अगर आप भी सुनना और देखना चाहते हैं तो क्यूआर कोड स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
US Plane Crash: छह लोगों के साथ अमेरिकी विमान प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त
अमेरिका के सैन डिएगो में एक विमान हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, 6 लोगों को ले जा रहा एक विमान सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तटरक्षक बल मलबे की खोज कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Covid-19: देश में कोरोना के एक्टिव मामले 6400 से ज्यादा, नए XFG वैरिएंट के 163 केस
पिछले करीब 20 दिनों से भारत में कोरोना की एक नई लहर देखी जा रही है। हर दिन के साथ संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। 22 मई को जहां कुल एक्टिव मामले 257 थे, वो 9 जून (सोमवार) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा किए गए रिपोर्ट के अनुसार बढ़कर 6491 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में ही संक्रमण के 358 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 624 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Raja Raghuvanshi Murder Case: हत्या के बाद नेपाल भागना चाहती थी सोनम, उम्र में पांच साल छोटा है प्रेमी राज
राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कई राज खुलते जा रहे हैं। पत्नी सोनम के हिरासत में आने के बाद हर कोई भौंचक्का है। अब एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि सोनम नेपाल भागने की फिराक में भी थी। उसने ही अन्य आरोपियों को पैसे देकर इंदौर वापस भेजा था। पढ़ें पूरी खबर...
Karnataka: कल कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे सिद्धारमैया, 11 साल पूरे होने पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करने के लिए कल नई दिल्ली का दौरा करेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं और बंगलूरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की घटना पर चर्चा होने की उम्मीद है। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
Indus Water Treaty: सिंधु नदी के पानी के लिए गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान
भारत पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) पर तब तक कोई बातचीत नहीं करेगा, जब तक नई दिल्ली की आतंकवाद को लेकर जो चिंताएं हैं, उन्हें दूर नहीं किया जाता और यह संधि पूरी तरह से नए सिरे से नहीं बनाई जाती। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
Jammu and Kashmir: राजोरी में रहस्यमय बीमारी का प्रकोप, 35 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के मंजाकोट तहसील के कोटलीपरन गांव में एक रहस्यमय बीमारी के कारण 35 ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीमारी के संभावित कारण के रूप में दूषित पेयजल पर संदेह जताया है और गांव के तीन कुओं से पानी के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन ने जांच परिणाम आने तक इन जल स्रोतों को सील कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
असम विधानसभा में बोले CM सरमा: राहुल ने PAK से भारत को नुकसान पर पूछे सवाल
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को शशि थरूर, असदुद्दीन ओवैसी और सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेताओं की सराहना की, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद विदेश में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय सेना और देश से विश्वासघात किया है। पढ़ें पूरी खबर...
WTC Final: डब्ल्यूटीसी फाइनल के आयोजन स्थल को लेकर पैट कमिंस ने दी सलाह
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के आयोजल स्थल को लेकर सलाह दी है। कमिंस का कहना है कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल उस देश में होना चाहिए जिसने इसका पिछला चक्र जीता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले कमिंस ने इंग्लैंड के बाहर ये मैच कराए जाने की सलाह दी है। अब तक तीनों बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल इंग्लैंड में ही खेला गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Gold Silver Price: चांदी 1000 रुपये उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर, सोना 97780 रुपये पर पहुंचा
मजबूत वैश्विक संकेंतों के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली में चांदी ने एक बार फिर शिखर छू लिया। सफेद धातु की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत 280 रुपये गिरकर 97,780 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपये गिरकर 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टी की है। पढ़ें पूरी खबर...
Akhanda 2 Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन से पहले दर्शकों को मिला तोहफा
नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी फिल्म 'अखंड 2' का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म उनकी साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अखंड' का ही सीक्वल है। कल 10 जून को नंदमुरी का जन्मदिन है। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर आज सोमवार को जारी किया है। इसका निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। पढ़ें पूरी खबर...