फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: कई राज्य बाढ़-बारिश से बेहाल; GST परिषद से बड़े बदलाव के संकेत; केंद्रीय कैबिनेट में अहम फैसले

Wed, 03 Sep 2025 09:00 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

देशभर में खराब मौसम के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 300 से अधिक विमानों को रद्द किए जाने की खबर है। दिल्ली-एनसीआर में यमुना उफान पर है। यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ के कारण आम जनजीवन पर मार पड़ी है। इसके अलावा, जीएसटी परिषद 2,500 रुपये तक के जूते और परिधानों पर जीएसटी दर घटाकर पांच प्रतिशत करने को मंजूरी दे सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में, 1,000 रुपये तक के जूते और परिधानों पर 5 प्रतिशत कर लगता है। इस सीमा से अधिक पर 12 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर केंद्रीय कैबिनेट ने मुहर लगाई है। जिसमें मंत्रिमंडल ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों के रिसायक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है, यह योजना वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2030-31 तक छह वर्षों की अवधि के लिए लागू रहेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

देश के अधिकांश राज्यों में बारिश (मौसम विभाग) - फोटो : IMD

Weather News: खराब मौसम में 300+ विमान रद्द, कई राज्यों में स्कूल बंद
देशभर में खराब मौसम के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 300 से अधिक विमानों को रद्द किए जाने की खबर है। दिल्ली-एनसीआर में यमुना उफान पर है। यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ के कारण आम जनजीवन पर मार पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर...

निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

GST: 2500 रुपये तक के जूते-चप्पल और परिधानों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत किया गया
जीएसटी परिषद 2,500 रुपये तक के जूते और परिधानों पर जीएसटी दर घटाकर पांच प्रतिशत करने को मंजूरी दे सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वर्तमान में, 1,000 रुपये तक के जूते और परिधानों पर 5 प्रतिशत कर लगता है। इस सीमा से अधिक पर 12 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगता है। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय कैबिनेट (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी

Cabinet Decisions: ₹1500 करोड़ की योजना को मंजूरी, ई-वेस्ट से निकाले जाएंगे कीमती खनिज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर केंद्रीय कैबिनेट ने मुहर लगाई है। जिसमें मंत्रिमंडल ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों के रिसायक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है, यह योजना वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2030-31 तक छह वर्षों की अवधि के लिए लागू रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com

School Holiday: यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में कल स्कूल-कॉलेज बंद
उत्तर भारत में लगातार जारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई राज्यों में कल यानी 4 सितंबर 2025 को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। अभिभावकों और छात्रों से अपील है कि वे छुट्टी की सही जानकारी के लिए अपने-अपने विद्यालय से अवश्य संपर्क करें। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी और डॉ कर्ण सिंह (फाइल) - फोटो : एएनआई

'पीएम की मां के लिए अभद्र भाषा' पर वयोवृद्ध राजनेता कर्ण सिंह आहत
बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को खुद पीएम मोदी ने भी इस पर पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के मंच से बोली गई आपत्तिजनक भाषा को बिहार समेत पूरे देश की महिलाओं का अपमान करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी मां का राजनीतिक सरोकार नहीं होने के बावजूद उन्हें गालियां दी गईं। जनता ऐसे व्यवहार को माफ नहीं करेगी। भाजपा आलाकमान समेत राज्य के नेता भी इस घटनाक्रम के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। अब इस पूरे प्रकरण में वयोवृद्ध राजनेता कर्ण सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की मां के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत ने अब कोई टैरिफ नहीं लगाने का दिया प्रस्ताव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाता था, लेकिन अब उसने अमेरिका को कोई टैरिफ नहीं लगाने का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर उन्होंने टैरिफ नहीं लगाए होते तो भारत कभी ऐसा ऑफर नहीं करता। पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)

Maharashtra: ओबीसी के सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक कल्याण के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित
महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-आर्थिक, कल्याण स्टार्टअप स्टार्टअप के लिए तेजी से काम करने के लिए 9 सदस्यीय एडवांटेजमेंट उप-समिति का गठन किया है। सरकार के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर हमले बढ़ाए, 500+ड्रोन लॉन्च-मिसाइलें भी दागीं
रूस ने मंगलवार देर रात यूक्रेन पर अब तक का बड़ा हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने 500 से ज्यादा ड्रोन और करीब दो दर्जन मिसाइलें एक साथ दागीं। इस हमले का सबसे ज्यादा निशाना नागरिक ढांचा, खासतौर पर ऊर्जा संयंत्र बने हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब सर्दियों का मौसम नजदीक आ रहा है और तीन साल से जारी युद्ध ने यूक्रेन की बिजली और हीटिंग व्यवस्था को पहले ही बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

दिल्ली में सोने की कीमतें 1.07 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर
फेड की ओर से ब्याज दरों में ढील दिये जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली में में बुधवार को सोने का भाव और 1,000 रुपये मजबूत होकर 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम कोरिया - फोटो : Hockey India-x

India vs Korea Hockey Live: कोरिया ने बनाई भारत पर 2-1 से बढ़त
बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय हॉकी टीम का सामना कोरिया से सामना हो रहा है। बारिश के कारण यह मुकाबला निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटे देरी से शुरू हुआ है। हार्दिक सिंह के गोल से भारत ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, कोरिया ने वापसी की और पेनाल्टी कॉर्नर में जिहून यांग के गोल से 1-1 की बराबरी कर ली। इसके बाद जिहून ने एक गोल दागा और कोरिया ने भारत के खिलाफ बढ़त 2-1 की हासिल कर ली। पढ़ें पूरी खबर...

SSC - फोटो : ssc.gov.in.

एसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीखों का एलान, 12 सितंबर से शुरू होगा एग्जाम
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) टियर 1 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 सितंबर से आयोजित होगी। पढ़ें पूरी खबर...

अरुण गवली (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

Arun Gawli: 17 साल बाद जेल से बाहर आया गैंगस्टर अरुण गवली
साल 2007 के हत्या के एक मामले में जेल में 17 साल बिताने के बाद गैंगस्टर अरुण गवली बुधवार को नागपुर की सेंट्रल जेल से बाहर आ गया। सुप्रीम कोर्ट ने अरुण गवली की जमानत मंजूर की थी। मुंबई के शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांदेकर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 76 वर्षीय गवली को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है। जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि गवली की जमानत याचिका मंजूर की। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई

 'विधेयकों की विधायी क्षमता राज्यपाल नहीं जांच सकते', सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार की दलील
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए समय-सीमा तय करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भी सुनवाई जारी रही। सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि विधेयकों की विधायी क्षमता की जांच राज्यपाल नहीं कर सकते। बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ये भी कहा कि 'आजादी के बाद से शायद ही कोई ऐसा उदाहरण हो जहां राष्ट्रपति ने संसद द्वारा पारित किसी विधेयक को जनता की इच्छा के कारण रोका हो।' पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Bollywood Trending News - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख ने मांगी पंजाब के लिए दुआएं, फिल्म 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज
मनोरंजन के शौकीनों के लिए अपनी इस रिपोर्ट में हम दिनभर की बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। पंजाब में बाढ़ की तबाही के बीच शाहरुख खान सहित कई स्टार्स ने सलामती की दुआ की है। फिल्म 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं, ठगी के आरोपों के बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां बंद हो गया है। इंडस्ट्री में और किन खबरों ने किया ध्यान आकर्षित? पढ़िए आज की ट्रेंडिंग न्यूज में... पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें