फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price Hike: बढ़ते भाव के बीच खेतों से चोरी होने लगे टमाटर, किसान को लगा इतने लाख का चूना

Thu, 06 Jul 2023 01:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

टमाटरों की चोरी का मामला चार जुलाई की रात का है। हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव की महिला किसान धरानी ने बताया कि दो एकड़ जमीन पर टमाटर की फसल उगाई थी। फसल काटकर बेंगलुरु के बाजार में बेचने की योजना बना रही थीं।
 
विज्ञापन
खेत से लाखों के टमाटर चोरी होने पर रोती महिला किसान। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में टमाटर की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देशभर में टमाटर के दाम 100-150 रुपये प्रति किलो तक पार हो गए हैं। आलम ये है कि आम नागिरकों के लिए खाने में टमाटर का इस्तेमाल करना हकीकत से काफी दूर है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच कर्नाटक के हासन जिले में चोरों ने एक किसान के खेत से लाखों रुपये के टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया है।

चार जुलाई की घटना

विज्ञापन

टमाटरों की चोरी का मामला चार जुलाई की रात का है। हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव की महिला किसान धरानी ने आरोप लगाया कि उसके खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए।

दो एकड़ में उगाई थी फसल
उन्होंने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर टमाटर की फसल उगाई थी। टमाटर की फसल काटकर वो उसे बेंगलुरु के बाजार में बेचने की योजना बना रही थीं, लेकिन तभी चोरों ने टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया। बता दें, फिलहाल बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गई है।

घाटे के बाद एक और सदमा

विज्ञापन

धरानी ने हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हमें सेम की फसल में भारी घाटा हुआ था, इसलिए कर्ज लेकर टमाटर उगा लिए। हमारी फसल अच्छी हुई और संयोग से अभी टमाटरों की कीमतें भी ऊंची थीं। लेकिन, चोरों ने टमाटर की 50-60 बोरियां लेने के अलावा हमारी बाकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी। 

चोरी का पहला मामला
पुलिस का कहना है ये पहली बार है जब उनके थाने में टमाटर चोरी जैसा कोई मामला आया है। जांच की जा रही है। धरानी के बेटे ने भी राज्य सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई और जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें