फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडल टैली: एक गोल्ड आते ही बदल गया हिसाब-किताब, 65 से 47वें पायदान पर आया भारत

Sat, 07 Aug 2021 07:04 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त का दिन भारत के लिए सुपर-डुपर साबित हुआ। पहले कुश्ती में बजरंग पुनिया ने कांस्य दिलाया। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने स्वर्णिम भाला फेंककर इतिहास रच दिया। नीरज के इस मेडल से भारत मेडल टैली में 65 से 47वें नंबर पर आ गया। 
विज्ञापन
ओलंपिक मेडल टैली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका और यह तय कर दिया कि सोने के तमगे पर उनका नाम लिखा जा चुका है। इसके साथ उन्होंने मेडल टैली में भी भारत की लंबी छलांग लगवा दी। दरअसल, इस गोल्ड मेडल से पहले भारत मेडल टैली में 65वें नंबर पर बना हुआ था, लेकिन गोल्ड जीतते ही 47वें नंबर पर आ गया। 

विज्ञापन

नीरज ने बदल दिया मेडल टैली का रूप

गौरतलब है कि नीरज के रिकॉर्ड को देखते हुए हर किसी को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद बंधी हुई थी। उन्होंने 87.58 मीटर तक भाला फेंककर इसे हकीकत का जामा भी पहना दिया। हालांकि, चेक रिपब्लिक के जे. वदलेच ने अपने भाले को 86.67 मीटर तक पहुंचाया तो हर भारतीय की सांसें अटक-सी गईं। जब वदलेच अपने आखिरी प्रयास में कुछ खास नहीं कर पाए तो भारत में जश्न शुरू हो गया। वहीं, नीरज के स्वर्ण जीतते ही भारत ने 65वें से 47वें स्थान पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन

जब दूसरे नंबर पर था भारत

अहम बात यह है कि टोक्यो ओलंपिक की मेडल टैली में एक वक्त पर भारत दूसरे पायदान पर भी था। दरअसल, हुआ यूं था कि मीराबाई चानू ने टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन सिल्वर मेडल जीत लिया था, जिससे भारत मेडल टैली में दूसरे पायदान पर पहुंच गया था। उस वक्त सिर्फ चीन एक गोल्ड मेडल के साथ टॉप पर था और इस टैली के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें