फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: मुंबई में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो मजदूरों की मौत; आंध्र में पार्षद ने खुद को चप्पल से मारा

Mon, 31 Jul 2023 09:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/हैदराबाद/भुवनेश्वर/ईटानगर

सार

Updates: मुंबई के पश्चिमी उपनगर कांदिवली में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल पर काम करते समय दो मजदूरों की गिरकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के पश्चिमी उपनगर कांदिवली में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल पर काम करते समय दो मजदूरों की गिरकर मौत हो गई। समता नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज दोपहर ठाकुर कॉम्प्लेक्स इलाके में एक 21 मंजिला निर्माणाधीन इमारत में हुई। मजदूर 13वीं मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। तभी बांस का ढांचा टूट गया, जिस पर वे खड़े थे और वे गिर गए। दोनों ने हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और काम के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण पहने हुए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि मजदूरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और एक निर्माण स्थल पर अन्य मजदूरों के साथ रह रहे थे। मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच आंध्र प्रदेश में अनाकापल्ली जिले के एक पार्षद ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने पर सोमवार को खुद को चप्पलों से मारा। नरसीपट्टनम नगर पालिका (वार्ड 20) के पार्षद मुलापर्थी रामाराजू ने परिषद की बैठक के दौरान दुख जताया। इस हरकत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रामाराजू ने खुद को थप्पड़ मारने का कारण बताते हुए कहा कि मुझे पार्षद चुने हुए 31 महीने हो गए हैं, लेकिन मैं अपने वार्ड में जल निकासी, बिजली, स्वच्छता, सड़क और अन्य समस्याओं जैसे नागरिक मुद्दों को हल करने में असमर्थ हूं।

ऑटोरिक्शा चलाकर जीवन-यापन करने वाले 40 वर्षीय पार्षद ने बताया कि उन्होंने सभी विकल्प आजमाए, लेकिन मतदाताओं से किए गए वादे पूरे नहीं कर सके। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय नगर निगम अधिकारियों ने वार्ड 20 की पूरी तरह अनदेखी की और वह अपने किसी भी मतदाता को पानी का कनेक्शन तक नहीं दिला सके।

दुष्कर्म के आरोपी हॉस्टल वार्डन ने आत्मसमर्पण किया कर दिया
अरुणाचल प्रदेश में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्रावास वार्डन ने सोमवार को पॉस्को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर आठ वर्षों तक 21 बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराध करने का आरोप है। शि-योमी जिले के कारो गांव में स्कूल के छात्रावास वार्डन युमकेन बागरा ने 23 फरवरी को निचली अदालत द्वारा दी गई उनकी जमानत को गौहाटी उच्च न्यायालय द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए रद्द कर दिए जाने के बाद विशेष न्यायाधीश पॉस्को न्यायमूर्ति जवेप्लु चाई की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 
 

पुलिस प्रवक्ता रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि आरोपी ने 2014 से 2022 तक स्कूल में वार्डन के रूप में काम किया। उसके हमले के और भी पीड़ित हो सकते हैं, लेकिन शिकायत दर्ज करने वाली दो बहनों की गहन जांच से अब 21 पीड़ितों का पता चला है। इन 21 पीड़ितों में से 6 बच्चों को यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। अन्य छात्रों को आरोपियों ने अलग-अलग तरीकों से यौन शोषण का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपियों के फोन से अश्लील वीडियो बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक दिशा और 12 अन्य को उम्रकैद की सजा
ओडिशा के गंजम जिले की एक अदालत ने 25 साल पहले भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में सोमवार को सीपीआई नेता और पूर्व विधायक एन नारायण रेड्डी सहित 13 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। रिजर्व पुलिस के एक निरीक्षक बिनोभा मेहर की 18 जून 1998 को मृत्यु हो गई, जब आरोपियों ने क्षेत्र में एक स्टील प्लांट के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध के दौरान सिंधीगांव में एक पुलिस टीम पर बम फेंके। इस मामले में पूर्व विधायक समेत 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था। सरकारी वकील निरंजन पाधी ने कहा कि उनमें से 13 अदालत में पेश हुए और तीन लोग खराब स्वास्थ्य के कारण अदालत में नहीं आ सके, जबकि छह की पहले ही मौत हो गई। पूर्व विधायक ने कहा कि हम फैसले से बहुत निराश हैं। हम न्याय पाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें