फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पुतिन ने ईस्टर पर किया युद्धविराम का एलान, भाजपा नेताओं के निशाने पर सुप्रीम कोर्ट; पढ़ें सुर्खियां

Sat, 19 Apr 2025 09:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
तीन साल से चल रहे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा की गई है। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेनी पक्ष से भी युद्धविराम का एलान करने की घोषणा की है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इधर राष्ट्रपति को विधेयकों पर समय से फैसला लेने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मामले में भाजपा की तरफ से सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। उधर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद राज्यपाल ने पीड़ितों से मुलाकात की है, जिसके बाद उन्होंने कहा कि लोग शांति चाहते हैं और जमीनी हकीकत जानने के बाद वे केंद्र को रिपोर्ट भेजेंगे। वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि, राज ठाकरे की तरफ से उद्धव ठाकरे के साथ आने की बात पर कहा है कि- किसी बड़ी बात के आगे हमारे झगड़े बहुत छोटे हैं। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा की। क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर ईस्टर रविवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल गेरासिमोव के साथ एक बैठक में की। पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और कई अहम समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है। ये जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी है। पढ़ें पूरी खबर

निशिकांत दुबे, सांसद, भाजपा - फोटो : ANI

राष्ट्रपति को विधेयकों पर समय से फैसला लेने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मामले में भाजपा की तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- सुप्रीम कोर्ट और मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि- मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और सुप्रीम कोर्ट इस देश में हो रहे सभी गृहयुद्धों के लिए जिम्मेदार हैं। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना ही पड़े तो संसद और विधानसभाएं बंद कर देनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने बीते दिन और आज मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि- 'वे (पीड़ित) सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। पीड़ितों ने जो भी सुझाव या मांग की हैं, उन पर विचार किया जाएगा। मैं इस बारे में केंद्र सरकार को सूचित करूंगा ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। पढ़ें पूरी खबर

मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल) - फोटो : एएनआई / पीटीआई
महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक सवाल कि क्या भविष्य में कभी उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन कर सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'किसी भी बड़ी बात के सामने हमारे विवाद या हमारे झगड़े बहुत छोटे हैं। महाराष्ट्र बहुत बड़ा है। महाराष्ट्र के अस्तित्व, मराठी लोगों के अस्तित्व के सामने ये झगड़े और विवाद बहुत ही मामूली हैं।' पढ़ें पूरी खबर

दयालपुर बिल्डिंग हादसा - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में चार मंजिला इमारत के जमींदोज होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है कि, किस वजह से इमारत गिरी है। बता दें कि, इमारत के जमींदोज होने से 11 लोगों की मौत के साथ-साथ कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पढ़ें पूरी खबर

अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व विधायक और एमसीडी पार्षद के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। रिपोर्ट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि जांच के दौरान 3 अप्रैल को शिकायतकर्ता के कहने पर एक साइट प्लान तैयार किया गया था और उसे रिकॉर्ड में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर

मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एलान किया कि उनकी टीम भारत में होने वाले आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी। नकवी ने कहा कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेलेगी क्योंकि इस साल हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

रदरफोर्ड और बटलर - फोटो : PTI

आईपीएल के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात ही है। इसके साथ ही दिल्ली को हराकर गुजरात अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। गुजरात ने जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड की शानदार शतकीय साझेदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अपना विचार रखते हुए अमर उजाला संवाद 2025 में बताया कि वह सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं। अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा कि मैंने यह मानती हूं कि कुछ वर्षों में हम सोशल मीडिया पर फिल्म बना रहे होंगे और उसमें सोशल मुद्दा ही होगा सोशल मीडिया की ट्रोलिंग, क्योंकि हम तब तक इस बारे में अच्छे से समझ चुके होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें