फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या; J-K में भारी बारिश; हिमाचल में अलर्ट; IPL में कोहली का कीर्तिमान

Sun, 20 Apr 2025 08:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

कर्नाटक में पूर्व डीजीपी की उनके घर में हत्या किए जाने के बाद राजधानी बंगलूरू में हड़कंप मच गया है। बंगलूरू पुलिस के मुताबिक पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव उनके घर में मिला है, वहीं पुलिस मामले में आरोपी और हत्या की वजह की जांचने में जुट गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में ओलों की बारिश और भूस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे 200 से 250 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। इधर, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आईपीएल के 37वें मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को सात विकेट हरा दिया है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक अन्य बड़ी उपलब्धि में चाइनीज शोधकर्ताओं ने एक एसा हार्ड ड्राइव तैयार किया है जो चावल के दाने से भी छोटा है और सुपरफास्ट स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इस हार्ड ड्राइव को टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति माना जा रहा है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

विज्ञापन

ओम प्रकाश, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी - फोटो : ANI

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी/आईजीपी (सेवानिवृत्त) ओम प्रकाश की उनके आवास में हत्या कर दी गई है। ये जानकारी बंगलूरू पुलिस की तरफ से साझा की गई है। बता दें कि, ओम प्रकाश 1981 बैच के अधिकारी है। फिलहाल पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

रामबन में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में ओलों की बारिश और भूस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे 200 से 250 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 100 से अधिक लोगों को बचाया गया। इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई। मामले में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीती रात रामबन क्षेत्र में भारी ओलों की बारिश, तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था।पढ़ें पूरी खबर

लाहौल घाटी में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में रविवार दोपहर बाद बारिश दर्ज हुई। वहीं धर्मशाला, भुंतर और शिमला से रविवार को हवाई उड़ानें पूरी तरह प्रभावित हुई। हमीरपुर के सुजानपुर के तहत भलेठ गांव में पेड़ गिरने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विराट कोहली - फोटो : ANI
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है। वहीं आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान डेविड वॉर्नर का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली इस मैच में 73 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने आईपीएल में 67वां 50+ स्कोर बनाया। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बक्सर में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं बिहार के उन सभी लोगों को नमन करता हूं जिनके विचार आज देश-दुनिया में याद किए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है। यह जोड़ी बिहार के विकास के लिए नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

निशिकांत दुबे, सांसद, भाजपा - फोटो : ANI
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि 'मुस्लिम कमिश्नर' थे। निशिकांत दुबे का यह बयान तब आया है जब कुरैशी ने वक्फ (संशोधन) कानून को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : एएनआई (फाइल)
कांग्रेस ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की तरफ से इन टिप्पणियों से खुद को अलग करने को सिर्फ 'डैमेज कंट्रोल' बताया और कहा कि ऐसे सांसदों को पार्टी से निकालना सबसे छोटी कार्रवाई होगी। जयराम रमेश ने कहा, 'भाजपा के 'अवकाश प्राप्त अध्यक्ष' (नड्डा) ने इन शर्मनाक टिप्पणियों से खुद को अलग किया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पढ़ें पूरी खबर

उदयनिधि स्टालिन, डिप्टी सीएम, तमिलनाडु - फोटो : ANI

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि, तीन भाषा नीति और नीट परीक्षा से राज्य में हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राज्य में हिंदी बनाम तमिल का मुद्दा एक बार फिर से गरमाता दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर

मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से मिलती महिला आयोग की अध्यक्ष - फोटो : ANI

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों का मानवीय आधार पर तत्काल हल निकालने की अपील की है। दो दिन क हिंसा प्रभावितों से मुलाकात के बाद आयोग की अध्यक्ष ने राज्य सरकार से अपील की कि पीड़ितों को तुरंत मुआवजा दिया जाए, उनके जले हुए घरों, लूटे गए सामान की भरपाई की जाए और उनके आंसू पोंछे जाएं। उन्होंने कहा, 'इन लोगों को न्याय दीजिए। ये हमारे अपने लोग हैं। ये राज्य की बेटियां हैं।' पढ़ें पूरी खबर

अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत युवक ने एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर पहुंची अन्य महिलाओं ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसके बाद घर पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने युवक के शव को महिला के घर के सामने रख कर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर

माइक्रोप्रोसेसर - फोटो : एडोव

तकनीक की दुनिया में एक बार फिर चीन ने सबको चौंका दिया है। चाइनीज शोधकर्ताओं ने एक एसा हार्ड ड्राइव तैयार किया है जो चावल के दाने से भी छोटा है और सुपरफास्ट स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकता है। इस हार्ड ड्राइव को टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांति माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
फिल्म अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म में किरदारों के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में उन्होंने एक 'खुड़ूस' बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। आमिर खान के चीन में कई फॉलोवर्स हैं। वह हाल ही में चीन पहुंचे और मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

नेपाल में हिंसा - फोटो : PTI
नेपाल की राजशाही समर्थक ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार के साथ आर-पार के मूड में है। दरअसल रविवार को नेपाल की राजशाही समर्थक राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) राजधानी काठमांडू में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को लेकर नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन न करें, लेकिन चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में भी विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें