फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में फिर बढ़ा अफस्पा; पढ़ें दिनभर की सुर्खियां

Sun, 30 Mar 2025 08:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
देश भर में कल ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि, आखिरी रोजे के बाद आज चांद दिखने का एलान हुआ है। इससे पहले दुबई में कल चांद देखे जाने के बाद आज ईद मनाई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते गाड़ियों पर गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। उधर आईपीएल के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने विशाखापत्तनम में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं म्यांमार में भूकंप के बाद अब द्वीपीय देश टोंगा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद वहां पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज गृह मंत्रालय ने बढ़ा फैसला लेते पूर्वोत्तर की तीन राज्य मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में छह महीने के लिए अफस्पा बढ़ा दिया है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन
Trending Videos

ईद की मुबारकबाद - फोटो : अमर उजाला

रमजान का पवित्र महीना खत्म होने वाला है। आखिरी रोजे के बाद आज चांद दिखने का एलान हुआ। देशभर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। लोग एक-दूसरे को कल सुबह की नमाज के बाद ईद की मुबारकबाद देंगे। इस दिन सेवइयां खाने के साथ छोटे बच्चों को ईदी या उपहार देने की परंपरा भी है। वहीं दुबई में कल चांद देखे जाने के बाद आज ईद मनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर
 

मणिकर्ण में गाड़ियों पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमाचल प्रदेश की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नव संवत के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं, वहीं हादसे में घायलों को कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर


यह भी पढ़ें - Maharashtra: पुलिस की गिरफ्त में विदर्भ आंदोलन समिति के कार्यकर्ता; पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने का था प्लान

डुप्लेसिस और मैकगर्क - फोटो : ANI
आईपीएल में गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। पढ़ें पूरी खबर

ओडिशा में रेल हादसा - फोटो : PTI

ओडिशा में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर है। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि आठ यात्री घायल हुए हैं। ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। स्थानीय अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं। रेल मंत्रालय ने भी मामले पर नजर बना रखी है। पढ़ें पूरी खबर

भूकंप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

जापान के पास द्वीपीय देश टोंगा में में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले म्यांमार और थाईलैंड में भी 7 से अधिक तीव्रता के भूकंप के कारण 1700 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर


यह भी पढ़ें - Tonga Tsunami Warning: म्यांमार के बाद अब टोंगा में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता; सुनामी की चेतावनी

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने 33 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि विकास के लिए बजट के साथ-साथ एक नियत भी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम आवास में अमित शाह के साथ NDA टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसके बाद पटना में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। लगभग 20 मिनट तक चलने वाली बैठक में 2025  में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर

तेजस्वी यादव, अमित शाह और नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनपर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब चुनाव आता है तब लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वह जुमला हो जाता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर वह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को पैसा दिया है तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने कहां-कहां और किस-किस मद में किस सेक्टर को कितना रुपया दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) को मणिपुर के पूरे क्षेत्र में लागू किया है, हालांकि 13 पुलिस थाना क्षेत्रों को इससे बाहर रखा गया है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश के तीरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों और राज्य के तीन पुलिस थाना क्षेत्रों में भी अफस्पा को अगले छह महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं नगालैंड में भी अफस्पा का विस्तार किया गया है। इसे आठ जिलों और राज्य के अन्य पांच जिलों के 21 पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू किया गया है। यह विस्तार अगले छह महीनों के लिए प्रभावी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सिकंदर - फोटो : अमर उजाला
अब बात फिल्म जगत से है, आज फिल्म अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई है। प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में गीतकार अनजान के लिखे शीर्षक गीत का अंतरा है, ‘हमने माना ये जमाना दर्द की जागीर है, हर कदम पे आंसुओं की एक नई जंजीर है, साज ए गम पर जो खुशी के गीत गाता जाएगा, वो मुकद्दर का सिकंदर जानेमन कहलाएगा...!’ सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ अनजान की इन्हीं लाइनों पर बनी फिल्म है। पढ़ें पूरी खबर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें