फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs SRH: 24 गेंद शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल किया लक्ष्य, सनराइजर्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Sun, 30 Mar 2025 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
डुप्लेसिस और मैकगर्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन

आईपीएल में 150 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की यह सबसे तेज जीत है। दिल्ली ने 24 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम किया जो उसका 150 से अधिक का सबसे तेज लक्ष्य प्राप्त करना रहा। दिल्ली ने इससे पहले 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 16.3 ओवर में 150+ रन का लक्ष्य हासिल किया था। दिल्ली की जीत में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का योगदान भी अहम रहा जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से हैदराबाद के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोके रखा। 

दिल्ली ने की तेज शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए जैक फ्रेजर मैकगर्क और फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली कैपिटल्स को तेज शुरुआत दिलाई। दिल्ली ने इन दोनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से पावरप्ले में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। डुप्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और मैकगर्क के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर डाली। जीशान अंसारी ने डुप्लेसिस को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। जीशान का यह पहला आईपीएल मैच था और उन्होंने डुप्लेसिस और मैकगर्क के बीच साझेदारी को तोड़ा। डुप्लेसिस 27 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।  

ये भी पढ़ें: DC vs SRH: आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले दूसरे उम्रदराज गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, छठी बार हेड को किया आउट

डेब्यू पर चमके जीशान अंसारी
लेग स्पिनर जीशान अंसारी डेब्यू मैच में चमकने में सफल रहे। अपना पहला ही आईपीएल मैच खेल रहे जीशान अंसारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को तीन झटके दिए। जीशान ने डुप्लेसिस को आउट करने के बाद मैकगर्क को अपना शिकार बनाया। 10वां ओवर डालने आए जीशान ने पहली गेंद पर डुप्लेसिस को आउट किया और फिर ओवर की अंतिम गेंद पर मैकगर्क को आउट किया। मैकगर्क 32 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। जीशान ने इसके बाद दिल्ली के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले केएल राहुल को आउट किया जो 15 रन बनाकर आउट हो गए। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली को तीनों ही झटके जीशान ने दिए। 

लेग स्पिन गेंदबाजी में माहिर जीशान ने अपने अब तक के घरेलू करियर में उत्तर प्रदेश के लिए पांच प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 3.65 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट हासिल किए। आईपीएल के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के कारण जीशान विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ वह चौथे ऐसे स्पिन गेंदबाज बन गए जिसने आईपीएल के डेब्यू मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं जीशान अंसारी: डेब्यू मैच में लिए 3 विकेट, घरेलू क्रिकेट में तीन की इकोनॉमी से बरपाया कहर; यूपी से नाता    

आईपीएल में डेब्यू मैच में तीन विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
विकेट खिलाड़ी  साल
3/23 मयंक मार्कंडेय 2018
3/30 सुयश शर्मा 2023
3/32 विग्नेश पुथुर 2025
3/42 जीशान अंसारी 2025*

पोरेल ने लगाया विजयी छक्का
तीन विकेट गिरने के बाद अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। पोरेल पांच गेंदों पर दो चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स 14 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। सनराइजर्स के लिए सभी तीन विकेट जीशान ने लिए, जबकि अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे। 

सनराइजर्स की पारी
इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने अनिकेत वर्मा के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को तीन और मोहित शर्मा को एक विकेट मिला। सनराइजर्स की ओर से अनिकेत वर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले के दौरान चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद अनिकेत ने हेनरिच क्लासेन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़े। क्लासेन के आउट होते ही सनराइजर्स की बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ा गई। एक ओर से विकेट गिरते रहे और दूसरे ओर से अनिकेत पारी को आगे बढ़ाते रहे। हालांकि, कुलदीप की गेंद पर मैकगर्क ने शानदार कैच पकड़कर अनिकेत की पारी का अंत किया। अनिकेत के अलावा क्लासेन ने 32 रन और ट्रेविस हेड ने 22 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसके आठ बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके। दिल्ली के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टार्क ने जहां चमक बिखेरी तो वहीं कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें