फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: बंगलूरू से केरल जा रही बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

Tue, 28 Nov 2023 11:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलूरू में सोमवार को बाइक पर जा रहे दो अलग-अलग समुदाय के एक पुरुष और एक महिला को रोककर उनसे पूछताछ करने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के ग्रामीण कोल्लम जिले के पूयापल्ली में ट्यूशन जा रही छह वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया। यह घटना सोमवार की शाम की है, जब बच्ची अपने भाई के साथ ट्यूशन जा रही थी। पुलिस ने बच्ची की तलाशी शुरू कर दी है। इस घटना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूयापल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


हालांकि, बच्ची की मां को अपहरणकर्ता ने फोन कॉल कर फिरौती की मांग की है। लड़की की मां ने बताया कि उनसे फिरौती के तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच के तहत तिरुवनंतपुरम में एक कार वॉश सेंटर में तलाशी ली। हालांकि, बच्ची कोल्लम शहर के आश्रमम ग्राउंड में मिली।

दो अलग-अलग समुदाय के जोड़े को रोकने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मंगलूरू में सोमवार को बाइक पर जा रहे दो अलग-अलग समुदाय के एक पुरुष और एक महिला को रोककर उनसे पूछताछ करने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अक्षय राव और शिबिन पडिक्कल के तौर पर की गई है। 

दोनों पीड़ित एक ही दफ्तर में काम करते हैं और मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी दोनों पीड़ित को बाइक से पीछा कर रहा था। इम मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

50 वर्षीय महिला को मारने वाले बाघ को पुर्नवास केंद्र में भेजा गया

बांदीपुर टाइगर रिजर्व के हेदियाला रेंज में 50 वर्षीय महिला को मारने वाले 10 वर्षीय बाघ को सफलतापूर्वक 28 नवंबर को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा कि बाघ पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे कूर्गल्ली पुर्नवास केंद्र में भेजा गया है।

महिला अग्निवीर ने होस्टल के कमरे में लगाई फांसी

मुंबई के आईएनएस हमला में एक 20 वर्षीय महिला अग्निवीर ने अपने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला केरल की रहने वाली थी और मलवानी इलाके के आईएनएस हमला में ट्रेनिंग के लिए गई थी। 

यह घटना सोमवार को घटी, जब महिला ने होस्टल के कमरे में खुद को फांसी लगा ली। कमरे से कोई सुसाइड नेट बरामद नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला निजी कारणों से परेशान होकर यह कदम उठाया था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। 

कामरूप में 1.800 किलो हेरोइन जब्त

Special Task Force - फोटो : ANI
असम पुलिस की विशेष जांच दस्ता (एसटीएफ) ने कामरूप जिले से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जब्त किया है। इन दवाओं की कीमत करीबन 15 करोड़ रुपये है। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

एसटीएफ के डीआईजी ने कहा, 'करीबन 15 करोड़ रुपये कीमत की 1.800 किलो हेरोइन मणिपुर से आ रहे एक वाहन से बरामद किया गया है।'

नौ दिसंबर को विदेश यात्रा पर निकलेंगे राहुल गाधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नौ दिसंबर को विदेश यात्रा पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलयेशिया का दौरा करेंगे। 

टिपरा मोथा पार्टी सुप्रीमो ने की गृह मंत्रालय के सलाहकार से मुलाकात

त्रिपुरा के मुख्य विपक्षी पार्टी टिपरा मोथा ने मंगलवार को गृह मंत्रालय के सलाहकार एके मिश्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने उत्तर-पूर्वी राज्यों में अपनी टिपरालैंड की मांग पर बात की। 

गृह मंत्रालय के सलाहकार से मुलाकात करने के बाद पार्टी सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा, आज हमने गृह मंत्रालय के सलाहकार से मुलाकात की और टिपरालैंड की मांग की। हमने अपने मूल निवासियों के लिए अलग प्रशासन का मुद्दा उठाया।

उन्होंने आगे कहा कि ग्रेटर टिपरालैंड की मूल निवासियों का अंतिम समाधान है। कोकबोरोक लिपि विवाद पर देबबर्मा ने कहा कि भाषा के लिखित रूप का किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, जब पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान पर ऊर्दू के लिए दबाव डाला तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ था। 

टिपरा मोथा कोकबोरोक भाषा के लिए रोमन लिपि पर जोर दे रहा है, जबकि भाजपा ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की है। वहीं वामपंथ ने इस भाषा के लिए बंगाली लिपि पर जोर दिया है। 

गृह मंत्रालय के सलाहकार एके मिश्रा सोमवार को त्रिपुरा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और आदिवासियों के जीवन को लेकर चर्चा की। 

सोमशेखर सुंदरेशन ने बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली 

अधिवक्ता सोमशेखर सुंदरेशन ने मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय ने मंगलवार को उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि अक्टूबर 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए सुंदरेशन के नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद फरवरी 2022 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भी उनके नाम की सिफारिश की। इसके तकरीबन 11 माह बाद केंद्र सरकार ने 23 नवंबर को सुंदरेशन को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया था।

सिलचर के लेखक के खिलाफ मामला दर्ज

सिलचर के एक लेखक पर दो गुटों के बीच शत्रुता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लेखक प्रणबानंद दास ने मणिपुर फाइल्स नाम की एक किताब लिखी थी, जिसमें उन्होंने राज्य में जारी हिंसा का जिक्र किया था। 

उनके इस किताब पर कांगलीपक कंबा लुप और युवा नेता लुवांच्छा यू गंखेंगाक्पा ने आपत्ति जताते हुए 25 नवंबर को पुलिस स्टेशन में एफआईआर दरज करवाई। लेखक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए, 200,  295, 505, 499 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्राप्त किया अपना वोटर आईडी कार्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को नया मतदाता पहचान पत्र मिला। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह पहचान पत्र सौंपा। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 10 नवंबर को कृष्णमूर्ति राष्ट्रपति भवन गए थे, ताकि राष्ट्रपति मुर्मू के मतदाता पहचान पत्र में उनका पता बदला जा सके। पहले उनके मतदाता पहचान पत्र पर ओडिशा का पता था। 

गुजरात सरकार ने फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण का दिया आदेश  
गुजरात में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से कारण बर्बाद हुई फसल का आकलन करने के लिए राज्य सरकार ने सर्वे करने का आदेश दिया है। सरकार ने यह आदेश इसलिए दिया है ताकि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जा सके। राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित किसानों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) मानदंडों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। पटेल ने कहा कि प्रारंभिक अनुमान से पता चलता है कि बारिश से लगभग 3 से 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने छह देशों के दूतों से परिचय पत्र प्राप्त किया  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में आयरलैंड, मलेशिया और माली सहित छह देशों के दूतों से परिचय पत्र प्राप्त किया। राष्ट्रपति भवन ने इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया उनमें आयरलैंड के राजदूत केविन केली, बोस्निया और हर्जेगोविना के राजदूत हैरिस ह्र्ले और आर्मेनिया गणराज्य के राजदूत वाहगन अफयान शामिल थे।

इसमें कहा गया है कि मलेशिया के उच्चायुक्त मुजफ्फर शाह बिन मुस्तफा, माली गणराज्य के राजदूत ब्रिगेडियर जनरल फेलिक्स डायलो और मार्शल द्वीप गणराज्य के राजदूत अलेक्जेंडर कार्टर बिंग ने भी राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया।  

चलती बस में लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

तमिलनाडु स्थित धर्मपुरी-सलेम राष्ट्रीय मार्ग पर एक बस धूं-धूं कर जलने लगी। इसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गेंगालापुरम इलाके में अचानक चलती बस में भीषण आग लग गई। हालांकि ड्राइवर और कंडक्टर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बता दें यह बस बंगलूरू से केरल जा रही थी। देखिए वीडियो...
 

नाकेबंदी के बीच फंसे 18 पर्यटकों को निकाला

ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमलीपाल नेशनल पार्क में फंसे लगभग 18 पर्यटकों को बचाया गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकरीबन 16 घंटों से ये सभी पर्यटक वहां फंसे थे। बताया जा रहा है स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की नाकेबंदी के कारण ये सभी बाहर आने में समर्थ थे।

एसडीपीओ करंजिया सुब्रत कुमार ने कहा, जशीपुर पुलिस कर्मियों ने सोमवार रात एक अलग रास्ते के जरिए पर्यटकों को सुरक्षित बचा दिया है। सिमलीपाल विकास परिषद ने अपने क्षेत्रों के विकास की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया, जिसके कारण नेशनल पार्क के तीन रास्तों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

युवाओं को पीएम मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त कर्मचारियों को पीएम मोदी नियुक्त पत्र बांटेंगे। बता दें 30 नवंबर को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई विभागों में शामिल हुए कर्मचारियों को नियुक्त पत्र सौंपेंगे। 

पीएमओ के मुताबिक, रोजगार मेला का देशभर में 37 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बता दें केंद्र के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों में इन सब कर्मचारियों की नियुक्ति हो रही है। 

द्वीप शक्ति-2023 अभ्यास, तटीय सुरक्षा-युद्ध कौशल का दिया परिचय

द्वीप शक्ति 2023 सैन्य अभ्यास 20 से 24 नवंबर तक चला। इस सैन्य अभ्यास में सेना के जवानों ने युद्ध कौशल का परिचय दिया। अंडमान और निकोबार कमान के प्रमुख एयर मार्शल साजू बालाकृष्णन ने अंतरसंचालनीयत बढ़ाने की दिशा के कार्यों पर प्रकाश डाला। 
 

गुजरात: दंगा मामले में जिग्नेश मेवाणी समेत सात आरोपी बरी
अहमदाबाद की एक अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और छह अन्य लोगों को गैरकानूनी सभा और दंगा के 2016 के एक मामले में बरी कर दिया। अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पीएन गोस्वामी की अदालत ने मेवाणी, मानाभाई पटेलिया, रमेश बारिया, मुकेश पटेल, दशरथ पागी, मीश नरसिंह और दर्शन पथड़िया को बरी कर दिया। इनके खिलाफ गैरकानूनी रूप से सभा करने, दंगा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

इंफाल घाटी में मणिपुर के अखबार, टीवी चैनलों का परिचालन बहाल
उग्रवादी समूह के हस्तक्षेप के विरोध में इंफाल घाटी में बंद मणिपुर के अखबार व चैनलों का परिचालन मंगलवार से फिर शुरू हो गया। इंफाल घाटी में पत्रकारों ने शुक्रवार से काम बंद कर दिया था, जिससे सूचना ब्लैकआउट हो गई थी। ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन और एडिटर्स गिल्ड ने कहा, दो मीडिया संगठनों की एक आम बैठक के बाद, आज से पत्रकारिता गतिविधियों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, सीएम ने कहा कि उन्होंने सीआईडी विभाग से रिपोर्ट मांगी है और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएंगे।

ओडिशा में लोगों ने बंद कीं सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान की सड़कें 
ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 16 घंटे से फंसे 18 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया लिया है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने यहां सड़कों की नाकेबंदी कर दी थी, जिसके कारण कई राज्यों के पर्यटक अभयारण्य के बरेहीपानी नेचर कैंप से बाहर नहीं आ पा रहे थे।
करंजिया के एसडीपीओ सुब्रत कुमार ने कहा कि जशीपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने सोमवार रात एक अन्य रास्ते से पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। इस बीच, राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने पर्यटकों को सलाह जारी की और अनुरोध किया कि वे अगली सूचना तक सिमलिपाल के नेचर कैंपों की ओर न जाएं।

टिपरा मोथा के नेताओं ने की गृह मंत्रालय के सलाहकार से मुलाकात
त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा के नेताओं ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के सलाहकार एके मिश्रा से मुलाकात की और पूर्वोत्तर राज्य के मूल निवासियों के लिए ग्रेटर टिपरालैंड की मांग दोहराई। पार्टी प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने बैठक के बाद कहा कि गृह मंत्रालय के सलाहकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। केंद्र के पास मूल निवासियों के लिए बेहतर विचार होंगे, तो वे लिखित रूप से साझा करेंगे। देबबर्मा ने कहा कि ग्रेटर तिपरालैंड मूल निवासियों की समस्याओं का अंतिम समाधान है।

वहीं, कोकबोरोक लिपि विवाद पर देबबर्मा ने कहा कि भाषा का लिखित रूप किसी पर थोपा नहीं जा सकता। जब पाकिस्तान ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर उर्दू थोपने की कोशिश की, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और आखिरकार पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया, जिससे बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन के खिलाफ मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर की

सीबीआई ने 2012 में कानूनों का उल्लंघन कर झारखंड में एक इस्पात संयंत्र के लिए वन भूमि के हस्तांतरण को लेकर पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर की है। अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि छह साल की जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले हफ्ते एक विशेष अदालत के समक्ष क्लोजर रिपोर्ट दायर की क्योंकि उसे अभियोजन आगे बढ़ाने के लिए मामले में पर्याप्त सबूत नहीं मिल सके।
 

सरकारी अनुदान हेराफेरी घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी को दाहोद जिले में एक घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कथित तौर पर सिंचाई संबंधित परियोजनाओं को लागू करने के लिए फर्जी कार्यालयों के माध्यम से रैकेटियरों द्वारा 18.59 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान सुरक्षित किया गया था। यह घटनाक्रम छोटा उदेपुर जिले में इसी तरह के घोटाले का भंडाफोड़ होने के एक महीने बाद आया है, जहां सिंचाई परियोजनाओं के लिए कार्यकारी अभियंता का एक फर्जी कार्यालय स्थापित करके सरकारी अनुदान में 4.16 करोड़ रुपये का हेरफेर किया गया था।
 
विज्ञापन

ASI द्वारा पुरी मंदिर के रत्न भंडार की लेजर स्कैनिंग शुरु

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंगलवार को ओडिशा के पुरी में 'रत्न भंडार' या जगन्नाथ मंदिर के खजाने की संरचनात्मक स्थिरता का पता लगाने के लिए लेजर स्कैनिंग शुरू की। एएसआई की 15 सदस्यीय टीम उपकरणों के साथ मंदिर परिसर में दाखिल हुई और प्रक्रिया शुरू की। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने एएसआई को 'रत्न भंडार' की बाहरी दीवार के साथ-साथ इसकी उत्तरी दीवार की लेजर स्कैनिंग करने की अनुमति दी है।

अधिकारी ने बताया, एक कैमरा है जिसके माध्यम से 'रत्न भंडार' के सर्वेक्षण के दौरान 3डी तस्वीरें क्लिक की गईं। तस्वीरों से पता चलेगा कि पत्थरों पर कोई दरार है या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें