फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की पांच बड़ी खबरें एक क्लिक में

Mon, 22 Aug 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PM Modi Omar Abdulla
विज्ञापन
#कश्मीर हिंसा पर बोले पीएम मोदी- जो लोग मारे गए, वे हमारे अपने थे
विज्ञापन


#जिगिषा घोष के हत्यारे रव‌ि-अम‌ित को फांसी और बलजीत को मिली उम्रकैद 

#गुजरात में सवर्णों को आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे

#तीन लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन पर रोक लगाएगी सरकार 

#पंजाब के मालेरकोटला में धमाका, दो की मौत दर्जनों घायल 

कश्मीर हिंसा पर बोले पीएम मोदी- जो लोग मारे गए, वे हमारे अपने थे 
कश्मीर मसले पर पीएम मोदी ने कहा है कि हिंसा में जो लोग मारे गए, वे हमारे अपने थे। पीएम मोदी ने कश्मीर में जारी हिंसा और कर्फ्यू के हालात पर दुख प्रकट किया और संवैधानिक तरीके से समस्या का हल निकालने का बात कही। पीएम मोदी ने ये बातें जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला की अगुवाई में उनसे मिले शिष्टमंडल से कहीं। 

जिगिषा घोष के हत्यारे रव‌ि-अम‌ित को फांसी और बलजीत को मिली उम्रकैद 
सात साल पुराने जिगिषा घोष हत्या मामले में सोमवार को दिल्ली की अदालत ने दो ‌दोषियों को मौत की सजा व एक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानकर दोषियों को यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन


गुजरात में सवर्णों को आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को राहत देते हुए हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें राज्य सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण देने के फैसले को निरस्त किया गया था। दरअसल सरकार की ओर से 1 मई को आर्थिक आधार पर पिछड़े सवर्णों को शैक्षिक संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया गया था, लेकि हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर 4 अगस्त को रोक लगा दी।

तीन लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन पर रोक लगाएगी सरकार 
काला धन पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक और सख्त कदम उठाने वाली है। तीन लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन पर सरकार जल्द ही रोक लगा सकती है। काला धन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम के सुझाव के अनुसार ही सरकार इस नियम को लागू कर सकती है।
विज्ञापन


पंजाब के मालेरकोटला में धमाका, दो की मौत दर्जनों घायल 
पंजाब के मालेरकोटला में एक मिल में धमाका होने से जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दर्जनों गंभीर घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि भगदड़ मच गई। खबर मिलते ही मिल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें