फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल की केंद्र से गुहार: गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद छह माह और बढ़ाएं, सौगत रॉय ने की मांग

Sun, 07 Nov 2021 06:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता

सार

 तृणमूल कांग्रेस ने यह आग्रह उन खबरों के बीच किया है, जिनमें कहा गया है कि यह योजना 30 नवंबर के बाद बंद की जा सकती है। 
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह गरीबों को मुफ्त राशन योजना की मियाद को छह माह और बढ़ा दे। पार्टी के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि वह इस संबंध में जल्द पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन


यह आग्रह उन खबरों के बीच किया गया है, जिनमें कहा गया है कि यह योजना 30 नवंबर के बाद बंद की जा सकती है। यह योजना पिछले साल मार्च में कोरोना महामारी के चलते शुरू की गई थी, क्योंकि लाखों लोग लॉकडाउन व काम धंधे ठप होने से बेहाल हो गए थे। 

तृणमूल के वरिष्ठ सांसद रॉय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वह जल्द ही इस बारे में पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि देश के गरीब लोग अब भी महामारी के भयावह प्रभावों से जूझ रहे हैं। यदि इस योजना को बंद कर दिया गया तो गरीबों की और मुश्किल होगी। 
विज्ञापन


केंद्र ने शुक्रवार को यह कहा था
शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कहा था कि मुफ्त राशन की इस योजना को जारी रखने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव नहीं है। अर्थव्यवस्था में रिकवरी और खुले बाजार में विक्रय योजना (OMSS) के लिए भरपूर अनाज मौजूद है इसलिए योजना की मियाद बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है।

बंगाल सरकार जारी रखेगी मुफ्त राशन वितरण
सौगत रॉय ने इसके साथ ही यह भी कहा कि बंगाल सरकार लोगों को मुफ्त राशन वितरण जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट और तेल के बढ़ते दाम के कारण जनता बुरी तरह जूझ रही है, ऐसे में राज्य व केंद्र द्वारा उसकी मदद जरूरी है। 

रॉय ने उम्मीद जताई कि योजना बंद करने की अपनी योजना पर केंद्र सरकार पुनर्विचार करेगी। मैं पीएम नरेंद्र मोदी को जल्द ही योजना जारी रखने के लिए पत्र लिखूंगा। एक कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों से चर्चा में रॉय ने यह बात कही। 

वाम मोर्च के चेयरमैन बिमान बोस ने भी की मांग
कोलकाता में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में वाम मोर्चे के चेयरमैन बिमान बोस ने भी यही मांग की। बोस ने कहा कि हम जानते हैं कि देश के गरीबों को अनाज वितरण के लिए पर्याप्त खाद्यान्न है। ऐसे में कुछ समय के लिए मुफ्त रोशन योजना बढ़ाने में कोई समस्या नहीं होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें