न्यूजीलैंड की टीम भारत में तीन मैचों की टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसे ध्यान में रखते हुए मंगलवार को बीसीसीआई की चयन समिति की अहम बैठक होनी है। इसमें चयनकर्ता न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए नए कप्तान और स्क्वॉड की घोषणा कर सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद की चुनौती की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के बाद घर में न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। न्यूजीलैंड की टीम भारत में तीन मैचों की टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसे ध्यान में रखते हुए मंगलवार को बीसीसीआई की चयन समिति की अहम बैठक होनी है।
विज्ञापन
भारतीय टीम सोमवार को नामीबिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबला खेलेगी। इसके बाद चयनकर्ता अगले दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए नए कप्तान और स्क्वॉड की घोषणा कर सकते हैं।
इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे टीम का कप्तान बनाया जा सकता है हालांकि अभी यह देखना होगा कि क्या रोहित कीवियों के खिलाफ टीम की कमान संभालने को तैयार हैं या फिर आराम लेंगे। इसे लेकर चयनकर्ता खुद रोहित से बात करेंगे और उसके बाद ही फैसला करेंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, ऋतुराज गायकवाड़, चेतन सकारिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले अधिकतर खिलाड़ियों को टी-20 सीरीज में आराम दिया जा सकता है।