फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 की तैयारी: ममता बनर्जी के आज का भाषण हर राज्य में स्थानीय भाषा में होगा प्रसारित

Wed, 21 Jul 2021 04:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • राष्ट्रीय राजनीति में बढ़त बनाने के लिए टीएमसी की तैयारी
  • 21 जुलाई को कोलकाता में शहीद दिवस के कार्यक्रम में देंगी भाषण
विज्ञापन
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब राष्ट्रीय राजनीति में बढ़त बनाने की तैयारी कर रहीं हैं। इसी अकांक्षा को लेकर वह अपना पहल कदम कोलकाता में बुधवार को शहीद दिवस के कार्यक्रम में भाषण देकर बढ़ाएंगी। उनके इस भाषण को देश के सभी प्रदेशों की स्थानीय भाषा में अनुवाद कर राजधानियों और बड़े-बड़े शहरों में टीवी स्क्रीन लगाकर प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन


1993 में 21 जुलाई को कोलकाता में ममता बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित यूथ कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की गोलीबारी में 13 कार्यकर्ता मारे गए थे। तभी से टीएमसी अध्यक्ष इस दिन को शहीद दिवस करार देकर सार्वजनिक समारोह और विशाल रैली आयोजित करती हैं।

ममता इस कार्यक्रम में अपना भाषण तो बांग्ला में ही देंगी लेकिन उसे अलग-अलग राज्यों जैसे केरल में मलयालम, आंध्र व तेंलगाना में तेलुगू तो उड़ीसा में उड़िया और हिंदी पट्टी के सभी प्रदेशों में वह हिंदी भाषा में सुनाया जाएगा। ममता का मानना है कि यदि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में उतरना है तो पूरे देश की जनता से उन्हीं की भाषा में बात करनी होगी।
विज्ञापन


टीएमसी व ममता बनर्जी के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रशांत किशोर उन्हें अगले लोकसभा चुनाव में संयुक्त विपक्ष के बतौर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने की जमीन तैयार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। अब 25 जुलाई को ममता बनर्जी दिल्ली आ रही हैं और उनका भी सोनिया गांधी सहित विपक्ष के सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें