फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: तृणमूल कांग्रेस की मांग, विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद पार्टी को मिले; कांग्रेस ने दिया समर्थन

Wed, 28 Aug 2024 10:44 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तृणमूल कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद की मांग की है। दरअसल टीएमसी ने कांग्रेस के इकलौते विधायक के समर्थन से इस पद के लिए पार्टी का दावा ठोका है। इसकी जानकारी स्पीकर थॉमस ए संगमा ने सदन को दी है।
विज्ञापन
मेघालय विधानसभा - फोटो : megassembly.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) के पद के लिए तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के एकमात्र विधायक के समर्थन से मांग की कि ये पद पार्टी को दिया जाए। मामले में स्पीकर थॉमस ए संगमा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल एम संगमा ने औपचारिक रूप से एलओपी पद के लिए उनसे अनुरोध किया है।
विज्ञापन


स्पीकर कर रहे टीएमसी के प्रस्ताव की जांच
स्पीकर ने कहा, मुकुल संगमा के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है कि विपक्ष के नेता का पद पार्टी को दिया जाए क्योंकि उसे कांग्रेस के एकमात्र विधायक रोनी वी लिंगदोह का समर्थन प्राप्त है। मुझे अनुरोध पत्र मिल गया है। मैं अभी भी प्रस्ताव की जांच कर रहा हूं और बहुत जल्द निर्णय लूंगा।

मेघालय में TMC के पांच और कांग्रेस के पास एक विधायक
बता दें कि राज्य में विपक्षी राजनीतिक दलों में तृणमूल कांग्रेस के पास पांच विधायक हैं और कांग्रेस के पास एक विधायक है। इससे पहले 2023 में कांग्रेस के पास पांच विधायक थे, लेकिन उनमें से तीन के सत्तारूढ़ एनपीपी में शामिल होने और एक के सांसद चुने जाने के बाद इसकी संख्या घटकर सिर्फ एक रह गई।
विज्ञापन


विपक्ष ने पद के लिए पूरा किया मानदंड- स्पीकर
स्पीकर थॉमस ए संगमा ने कहा कि विपक्ष की ताकत 60 सदस्यीय विधानसभा का 10 प्रतिशत है। इसलिए उन्होंने विपक्ष के नेता पद के लिए न्यूनतम 10 प्रतिशत मानदंड को पूरा कर लिया है। लेकिन अन्य चीजें विचाराधीन हैं। इसलिए मैं अपना फैसला सुरक्षित रख रहा हूं और बहुत जल्द ही इस पर फैसला लूंगा।

टीएमसी की मांग मुख्य सचेतक का पद कांग्रेस को मिले
स्पीकर थॉमस ए संगमा के अनुसार, टीएमसी ने यह भी मांग की कि विपक्ष के मुख्य सचेतक का पद एकमात्र कांग्रेस विधायक को दिया जाए। कांग्रेस विधायक ने मंगलवार को विपक्ष के नेता का पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें