फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: डीजीपी के हटाए जाने के बाद भड़की टीएमसी, चुनाव आयोग की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 18 Mar 2024 04:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुणाल घोष ने आगे कहा कि भाजपा, चुनाव आयोग समेत सभी संस्थानों का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रही है। वे भर्ती पैनलों में बदलाव करके चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीएमसी महासचिव कुणाल घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी रजीव कुमार को हटाने का आदेश दिया। इस पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग को नियंत्रित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा को डर: कुणाल घोष
एक प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि भाजपा को राज्य में लोकसभा सीटें खोने का डर सता रहा है। लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी  को भी हटाने का आदेश दिया गया। 

कुणाल घोष ने आगे कहा, "भाजपा, चुनाव आयोग समेत सभी संस्थानों का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रही है। वे भर्ती पैनलों में बदलाव करके चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं। आज जो कदम उठाया गया है, वह चुनाव आयोग पर भाजपा के नियंत्रण का एक स्पष्ट उदाहरण है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "भाजपा ऐसे 100 अधिकारियों को बदल दें, इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है।" पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा। मतदान 19 अप्रैल को शुरू होगा और परिणाम चार जून को जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें