फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: रोहित को मुंबई की कप्तानी से हटाने के सवाल पर बाउचर ने साधी चुप्पी, हंसते नजर आए हार्दिक

Mon, 18 Mar 2024 04:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 मुंबई ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रोहित की जगह टीम की कमान सौंपने का निर्णय लिया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। मुंबई फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को दोबारा टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
मार्क बाउचर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय शेष रहा गया है और सभी टीमों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना जैसे अब भी इस फ्रेंचाइजी के लिए गले की फांस बना हुआ है। मुंबई ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रोहित की जगह टीम की कमान सौंपने का निर्णय लिया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। मुंबई फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को दोबारा टीम में शामिल किया गया था। हार्दिक लंबे समय तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे, लेकिन 2022 सीजन के लिए आईपीएल नीलामी से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया गया था। 
विज्ञापन


 हार्दिक गुजरात टाइटंस टीम के साथ जुड़े थे जिसने 2022 सीजन से डेब्यू किया था। गुजरात फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को अपना कप्तान बनाया और आईपीएल इतिहास में पहली बार था जब इस भारतीय ऑलराउंडर ने कप्तानी की थी। अपने पहले ही सीजन में गुजरात ने हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता। 2023 सीजन में भी गुजरात का प्रदर्शन दमदार रहा और लगातार दूसरे साल उसने फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताबी मैच में उसे अंतिम गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक ने दो साल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया जिससे प्रभावित होकर मुंबई ने उन्हें फिर टीम में शामिल किया। हार्दिक के दोबारा टीम में शामिल किए जाने के कुछ दिन बाद ही मुंबई ने रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपनी की घोषणा की जिससे करीब एक दशक तक मुंबई की कमान संभालने वाले रोहित को कप्तान पद छोड़ना पड़ा। मुंबई इंडियंस के इस फैसले से उसके प्रशंसक भी हैरान रह गए। 

मीडिया के सवालों से असहज दिखे बाउचर
आईपीएल 20204 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें मुख्य कोच मार्क बाउचर और कप्तान हार्दिक पांड्या ने हिस्सा लिया। रोहित को कप्तानी से हटाने के फैसले पर सवाल उठना लाजमी था। एक पत्रकार ने बाउचर से रोहित को कप्तानी से हटाने और हार्दिक को कमान सौंपने का कारण पूछा। इस पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी चुप्पी साध गए और उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। ठीक के उनके बगल में बैठे हार्दिक पहले तो सीधे देखते रहे और गंभीर बने रहे, लेकिन बाद में हंसते नजर आए। इसके बाद एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या हार्दिक के करार में उन्हें कप्तानी सौंपने की बात थी, इस बार भी बाउचर की ओर से कोई जवाब नहीं आया और वह कॉन्फ्रेंस के दौरान इन सवालों से असहज दिखे
विज्ञापन

 
इससे पहले, बाउचर ने पिछले महीने रोहित को कप्तानी से हटाने पर बयान देते हुए कहा था कि यह पूरी तरह से खेल का निर्णय है और उनके लिए परिवर्तन लाने वाला दौर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें