पिछले विधानसभा चुनाव में कौशिक धनपुर से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक से हार गई थीं, लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार को हराकर सीपीआई (एम) बॉक्सनगर सीट बरकरार रखने में कामयाब रही थी। मिजान बॉक्सानगर सीपीआई (एम) विधायक समसोल हक के बेटे हैं, जिनका जुलाई में निधन हो गया था।
सीपीआई (एम) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्होंने शनिवार को दो विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव के बारे में चर्चा की गई। हमने दोनों दलों के नेताओं को बताया कि सीपीआई (एम) का धनपुर और बॉक्सानगर में एक मजबूत राजनीतिक आधार है। जहां सीपीआई (एम) ने कठिन परिस्थिति के बावजूद बॉक्सानगर सीट जीती, वहीं टिपरा मोथा के कारण पार्टी धनपुर सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी।
इन राज्यों में पांच सितंबर को होंगे उपचुनाव
हाल ही में चुनाव आयोग ने विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव का एलान किया था। जिन राज्यों में यह उपचुनाव होने हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे। नतीजे आठ सितंबर को आएंगे।