फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: असम में ग्रामीणों ने व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला; यौन उत्पीड़न के मामले में अधिकारी निलंबित

Sun, 13 Aug 2023 09:09 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगांव

सार

हकीमपेट में तेलंगाना राज्य खेल स्कूल के एक वरिष्ठ अधिकारी को तेलंगाना सरकार ने निलंबित कर दिया। उस पर संस्थान की कुछ छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
विज्ञापन
ढाबा संचालक पर भाजपा नेत्री की हत्या का आरोप। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के नगांव जिले में रविवार को ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोगों को लगा कि वह शख्स चोर है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना होजाई के लंका पुलिस थाना क्षेत्र के बामुन गांव में रविवार तड़के हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चोरी के संदेह में पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पीड़ित की मौत हो चुकी थी। शव को नगांव सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान हिजबुर रहमान के तौर पर की गई है। वह होजाई सब डिवीजन इलाके का निवासी है। अब तक छह लोगों को पकड़ा गया है।

दूसरी ओर हकीमपेट में तेलंगाना राज्य खेल स्कूल के एक वरिष्ठ अधिकारी को तेलंगाना सरकार ने निलंबित कर दिया। उस पर संस्थान की कुछ छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। तेलंगाना के खेल और युवा सेवा मंत्री वी. श्रीनिवास गौड ने बताया कि अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अधिकारी ने खबर में अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने सभी आरोपों को झूठा करार दिया है।

विज्ञापन

पाली में पैंथर की हत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital
असम में मदरसे के अंदर छात्र का सिर कटा शव मिला
असम के चाचर जिले में एक मदरसे के छात्रावास के अंदर रविवार को 12 वर्षीय छात्र का शव मिला। उसका सिर कटा हुआ था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना धोलाई इलाके में दारुस सलाम हाफिजिया मदरसे में हुई।  उसके साथ रहने वाले छह छात्रों में से एक ने उसके शव को देखा। छात्रावास के कमरे के अंदर मृतक सहित सात छात्र थे। उसके सहयोगी ने सुबह उठने पर सिर कटा शव देखा। 

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। हमने पूछताछ के लिए मदरसे के छात्रों समेत तीन लोगों को पहले ही हिरासत में ले लिया है। अन्य छात्रों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच होने तक अधिकारियों ने संस्थान को सील कर दिया है।

Accident
पश्चिम बंगाल: नादिया में सड़क हादसे में दो की मौत
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में रविवार को एक एसयूवी और बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 12.15 बजे शांतिपुर पुलिस थाना क्षेत्र में फुलिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर हुई। एसयूवी में सवार लोग उत्तर 24 परगना के बेलघरिया से मायापुर जा रहे थे।

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र पुलिस ने नकली मुद्रा रैकेट का भंडाफोड़ किया
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 48,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए। नकली मुद्रा नोट रैकेट का भंडाफोड़ के दौरान पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के दो लोगों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहली गिरफ्तारी 10 अगस्त को नागपुर शहर के पास कलमेश्वर में की गई थी, जिसके बाद दो अन्य को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

नागपुर ग्रामीण पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले 21 वर्षीय प्रवीण पटेल को नागपुर के पास गोंडखैरी से 48,700 रुपये अंकित मूल्य के 100 रुपये के नकली नोट ले जाने के बाद पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान उसने दो अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के सतना जिले से धीरज दिनेश तिवारी (28) और सीधी जिले से आकाश अन्नपूर्णप्रसाद पांडे (21) को पकड़ा गया।

सांकेतिक तस्वीर
टीएसपीएससी ने ग्रुप 2 परीक्षाओं को स्थगित किया
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) ने ग्रुप 2 परीक्षाओं को 29 और 30 अगस्त से 2 नवंबर और 3 नवंबर तक स्थगित करने का फैसला किया है।

केरल में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव खेत में मिला
केरल के कोयिलैंडी इलाके में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत और जला हुआ शव बरामद हुआ है, पुलिस ने बताया कि यहां पास में रहने वाला दिहाड़ी मजदूर राजीवन पिछले चार दिनों से लापता था और उसका शव एक खेत से मिला। इससे पहले दिन में, स्थानीय लोगों को खेत से एक व्यक्ति का पैर मिला था और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे निरीक्षण करने पर, हमें शरीर के बाकी हिस्से मिले जिनमें से कुछ जले हुए हैं। मौत के पीछे का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। अधिकारी ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

कार पर बोल्डर गिरने से महिला की मौत
केरल में रविवार को कुट्टीक्कनम-वलंजगनम सड़क के किनारे रुकी एक कार के ऊपर एक चट्टान गिर गई। इस घटना में एक एक महिला यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि दो नाबालिग बच्चों सहित पांच अन्य लोग इस दुर्घटना में बच गए। पुलिस ने आगे कहा कि जैसे ही उन्होंने खाना खाने के लिए कार रोकी, बाईं ओर से मामूली भूस्खलन हुआ और बोल्डर कार पर गिर गया। अन्य लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाया, लेकिन उसकी जान चली गई।

लुटेरों ने मुंह पर टेप चिपकाया, 70 साल की महिला की मौत, पति घायल
दक्षिणी मुंबई के ताड़देव में रविवार को एक फ्लैट के अंदर तीन लुटेरे घुस आए और उन्होंने एक 70 वर्षीय एक महिला और उसके पति को बंधक बना लिया। महिला और उनके पति का मुंह एक टेप से बंद कर दिया था, महिला का टेप चिपकाने की वजह स दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। चोरों ने उनके घर से के साथ अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद, वे सोने के गहने, घड़ियां और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुणे में अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई
शनिवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल एंड डिपो, पुणे में 41 अग्निवीरों की उद्घाटन पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप कुमार चहल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, एमआईएनटीएसडी ने पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। इस शुभ अवसर पर, अग्निवीरों के माता-पिता को राष्ट्र के लिए अपने बेटे को अर्पित करने के उनके निस्वार्थ निर्णय का सम्मान करने के लिए 'गौरव पदक' भेंट किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें