, बिना चर्चा विधेयक पारित होने को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर निशाना साधा है। डीएमके सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सदन में बिना बहस बिल पास कराने को लेकर कहा कि संसद में कानून बन रहे हैं या पापड़ी चाट ।
संसद में पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानूनों पर बहस के लिए विपक्ष अड़ा हुआ है। आज तीसरे हफ्ते भी संसद में इन मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। तीसरे हफ्ते के पहले दिन विपक्षी सांसद सरकार से जवाब की मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा कर रहे हैं। हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है।
विज्ञापन
हालांकि, हंगामे के बीच भी केंद्र सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण बिल संसद में पास करवा लिए हैं, बिना चर्चा विधेयक पारित होने को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर निशाना साधा है। डीएमके सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सदन में बिना बहस बिल पास कराने को लेकर कहा कि संसद में कानून बन रहे हैं या पापड़ी चाट ।
टीएमसी का सरकार पर हमला
तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, 'पहले दस दिनों में मोदी-शाह ने 12 बिल पास करवाए और औसतन हर बिल को सिर्फ 7 मिनट मिले। यह कानून बना रहे हैं या फिर पापड़ी चार्ट!' डेरेक ने इसके साथ ही एक पेपर शीट भी शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि किस बिल पर कितने समय के लिए चर्चा की गई। इनमें से सबसे कम समय में कोकोनट डेवलेपमेंट बोर्ड बिल पास हुआ। इस बिल पर सिर्फ 1 मिनट की चर्चा हुई। हालांकि, इसमें मंत्री के भाषण का समय शामिल नहीं है।