फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भूमाफिया को टीएमसी विधायक की धमकी, बोले- 'उंगली भी रखी तो कलाई काट लूंगा'

Sun, 17 Oct 2021 12:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

विधायक मदन मित्रा ने फेसबुक लाइव पर कहा था कि कुछ लोग पार्टी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी इसकी शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा - फोटो : facebook.com/MadanMitraofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले टीएमसी विधायक मदन मित्रा अब एक धमकी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने उत्तर-24 परगना जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र कमरहट्टी में एक खेल के मैदान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे भूमाफिया को कलाई काटने की धमकी दी है।

विज्ञापन


मित्रा ने शनिवार को एक फेसबुक लाइव में कहा था कि कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे मुझे डरा-धमका या खरीद लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। यह मेरी अंतिम चेतावनी है। अगर उन्होंने जमीन पर एक उंगली भी रखने की कोशिश की तो मैं उनकी कलाई काट डालूंगा। जरूरत पड़ी तो मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि कुछ लोग पार्टी के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। 

मंत्री ने मांगी माफी 
राज्य के पूर्व खेल मंत्री की धमकी चर्चा में आने के बाद उन्होंने माफी मांगी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ लोग पार्टी का नाम बदनाम करते हुए बेलघरिया इलाके में मेघनाद मठ पर एक अपार्टमेंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल के मैदान पर अवैध निर्माण की कोशिश की जा रही है। इस मैदान का मैं और सांसद सौगत राय मिलकर सुंदरीकरण करना चाहते थे। जो जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं उन तीनों के नाम मुझे पता हैं और वे सभी मेरी नजर में हैं। मैं उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा। इसके बावजूद कुछ नहीं होता तो जमीन के लिए जन आंदोलन भी शुरू करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें