फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी कल ईडी के सामने पेश होंगे, बोले- प्रतिशोध की राजनीति कर रही भाजपा

Sun, 05 Sep 2021 04:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं भाजपा नेताओं से आग्रह करता हूं कि मेरे साथ 5 मिनट बैठें। अगर मैं उन्हें बेनकाब नहीं कर पाया, तो मैं फिर से राजनीतिक क्षेत्र में कदम नहीं रखूंगा।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सोमवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे। बता दें कि ईडी ने अभिषेक को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में तलब किया है। इससे पहले उनकी पत्नी को भी एजेंसी की तरफ से बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए अपने घर पर पूछताछ करने का अनुरोध किया था। अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

विज्ञापन


टीएमसी महासचिव ने भाजपा को घेरा

  • इस बीच टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं भाजपा नेताओं से आग्रह करता हूं कि मेरे साथ 5 मिनट बैठें। अगर मैं उन्हें बेनकाब नहीं कर पाया, तो मैं फिर से राजनीतिक क्षेत्र में कदम नहीं रखूंगा। रिश्वत लेते कैमरे में कैद होने की बात आती है तो ईडी और सीबीआई आंखें मूंद लेते हैं।
  • उन्होंने कहा कि वे टीएमसी के साथ राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते थे, इसलिए अब वे प्रतिशोध की राजनीति में आ गए हैं। वे अपने राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
  • अभिषेक ने कहा कि मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। अगर वे मेरे खिलाफ सबूत पेश कर सकते हैं, तो मेरे खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं फांसी के लिए भी तैयार हूं। वे जनता के सामने कोई सबूत क्यों नहीं ला रहे हैं?

रुजिरा व अभिषेक बनर्जी, दोनों को ईडी ने भेजा था समन

बता दें कि अभिषेक और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को ईडी की ओर से कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोपों को लेकर समन जारी किया गया था। रुजिरा बनर्जी को एक सितंबर को दिल्ली स्थिति ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होना था। हालांकि, रुजिरा ने यह कहते हुए दिल्ली आने से मना कर दिया था कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके साथ कोरोना के समय में दिल्ली का सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए, उनसे कोलकाता में ही पूछताछ की जाए। वहीं,  अभिषेक को छह सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था। 


विज्ञापन

कोयला चोरी घोटाले का आरोप

निदेशालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नवंबर, 2020 की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया था। सीबीआई की प्राथमिकी में आसनसोल और उसके आसपास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले का आरोप लगाया गया है। 

इस मामले में अनूप माझी उर्फ लाला मुख्य संदिग्ध है। ईडी ने पहले दावा किया था कि अभिषेक बनर्जी इस अवैध व्यापार से प्राप्त धन के लाभार्थी हैं, जबकि उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें