फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: श्रीरंगपट्टनम में धारा 144 लागू, टीपू सुल्तान जयंती के मद्देनजर लिया गया फैसला; पढ़िए पूरा मामला

Fri, 10 Nov 2023 12:46 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या

सार

कर्नाटक में टीपू सुल्तान जयंती समारोह के मद्देनजर श्रीरंगपट्टनम में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, आदेश सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेंगे। इस दौरान जुलूस, विरोध प्रदर्शन और रैलियों पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन
टीपू सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में टीपू सुल्तान जयंती समारोह के मद्देनजर श्रीरंगपट्टनम में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर इसे लागू किया गया। 
विज्ञापन


इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, धारा 144 को हर वर्ष की तरह लागू किया गया है। इस पीछे का कारण एक संवेदनशील क्षेत्र का होना है। आदेश सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेंगे। इस दौरान जुलूस, विरोध प्रदर्शन और रैलियों पर रोक रहेगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बैनर, लाउडस्पीकर, पटाखे के इस्तेमामल पर भी रोक लगा दी गई है।

धारा 144 के संबंध में बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, इस अवधि के दौरान नारेबाजी, भड़काऊ चित्र, नारे वाली टी-शर्ट पहनने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस अधिकारी के कहा कि कानून और व्यवस्था, सुरक्षा बनाए रखने और सार्वजनिक और सार्वजनिक संपत्ति के जीवन की रक्षा के लिए, एहतियाती उपाय के रूप में निषेधाज्ञा लागू की गई है। 
विज्ञापन


आमतौर पर टीपू जयंती समारोह के दौरान मैसूर और पड़ोसी इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसलिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। श्रीरंगपट्टनम में टीपू सुल्तान की कब्र, जहां पूर्ववर्ती मैसूर साम्राज्य के 18वीं सदी के शासक को दफनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें