फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक :आरएसएस कार्यकारी समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरू, हिंदुओं पर हो रहे हमलों समेत कई मुद्दों पर मंथन

Thu, 28 Oct 2021 03:31 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संघ के एक अन्य पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष अक्तूबर माह के अंत में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक होती है। पिछले वर्ष कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण यह बैठक ऑनलाइन तरीके से हुई थी। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत करीब तीन सौ से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
मोहन भागवत, संघ प्रमुख (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी समिति की तीन दिवसीय बैठक कर्नाटक के धारवाड में शुरू हुई। राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र में आयोजित बैठक में हिंदुओं पर हो रहे हमलों समेत कई अहम मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विषय पर इस बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यहां सत्र आरंभ हुआ। इस वार्षिक कार्यक्रम में सरसंघ चालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह दत्तात्रय होसबाले समेत देश भर से 350 से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


संघ के सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बैठक से पहले बताया ‘‘आज यहां संघ की कार्यकारी समिति की बैठक शुरू हुई। हम इसमें वर्तमान हालात, भविष्य की हमारी योजनाओं और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बारे में विचार विमर्श करेंगे।’ उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विषय पर एक प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया जाएगा।

संघ के एक अन्य पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष अक्तूबर माह के अंत में राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक होती है। पिछले वर्ष कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के कारण यह बैठक ऑनलाइन तरीके से हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष, कोरम पूरा है। यहां 350 से अधिक लोग एकत्रित हुए हैं।’’उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्य देखने वाले भारतीय जनता पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें