फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की भूख मिटाता है बिजली का करेंट, अपने मुंह से जला देता है बल्ब

Mon, 14 Aug 2017 03:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
नरेश कुमार
विज्ञापन
अगर आपको बिजली का हाई वोल्टेज का झटका दे दिया जाए, तो हो सकता है कि आप बेहोश हो जाए या फिर शरीर का कोई हिस्सा अपंग हो जाए। लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में रहने वाले नरेश कुमार के साथ ऐसा नहीं है। 
विज्ञापन


नरेश के लिए सुबह से लेकर के शाम तक खाना भी बिजली का तेज झटका है। इस तेज झटके से ही उनके शरीर को एनर्जी मिलती है, जिसके दम पर वो पूरे दिन बिना खाना खाए रह सकते हैं। 

42 साल के नरेश का कहना है कि उसको यह बात एक जगह काम करते हुए पता चली। नरेश ने कहा कि एक दिन वो जब अपना काम कर रहा था, तो गलती से बिजली का हाई वोल्टेज वाला तार उससे छू गया, लेकिन उससे उसे कुछ नहीं हुआ। तब लोगों ने उसे सचेत करते हुए आगे से सावधान रहने को कहा। 
विज्ञापन


लेकिन लोगों की राय मानने के बजाय नरेश ने अपनी सुपर पावर को फैलाना चाहा। इसके लिए वो बिजली के नंगे तारों को पकड़ के रखने लगा। 
  नहीं होता घर में खाना तो करंट से लेता है एनर्जी नरेश ने कहा कि जब घर में कुछ खाने के लिए नहीं होता था, और उसको भूख लगती थी तो वो बिजली के नंगे तारों को आधे घंटे के लिए पकड़ लेता था। इसके बाद उसकी भूख शांत हो जाती थी। अब वो टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और इंवर्टर जैसे उपकरणों को भी चलते वक्त छू लेता है और किसी तरह का कोई करेंट नहीं लगता है। 

नरेश की पत्नी ने बताया कि उसकी इस आदत के चलते पूरे घर में बिजली के नंगे तार फैले हुए है और किसी तरह का कोई स्विच भी नहीं लगा है। नरेश की इस आदत के चलते लोग उसे जिंदा बिजली का बल्ब तक कहने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें