फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- 35A को गलत तरीके से किया पेश

Mon, 14 Aug 2017 02:58 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर निशाना साधा, और 35A आर्टिकल को एक ऐसा मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है जो कश्मीर को तो फायदा पहुंचाएगा। लेकिन, जम्मू पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर इस अनुच्छेद को खत्म किया गया तो अन्य राज्यों के लोग कश्मीर आकर संपत्ति खरीदेंगे और अपने बच्चों के लिए शैक्षिणिक स्कॉलरशिप हासिल करेंगे, राहत सामग्री लेंगे और सरकारी नौकरियां भी ले लेंगे।

अमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदना चाहता है वह क्या कश्मीर के नियमों का पालन करेगा? यहां तक कि कश्मीर में रहने वाले लोग वहां सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा कि जो लोग कश्मीर में जमीन खरीदने की इच्छा रखते हैं उनसे लिखित में लेना चाहिए की कश्मीर में जमीन खरीदने और नौकरियों की तलाश करने से पहले वे जम्मू पहुंचेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  क्या जम्मू-कश्मीर से हटेगी 370? SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहले भी कहा था कि राज्य को मिले विशेष दर्जे पर बहस की मांग कर रहे लोग 'आग से खेल रहे हैं', क्योंकि यह मुद्दा राज्य के भारत में विलय से संबंधित है। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से कहा कि एनडीए सरकार अनुच्छेद 356 पर 'व्यापक बहस' चाहती है।

उमर ने कहा, 'विलय पर चर्चा किए बिना आप जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे पर बहस कर सकते हैं? आप ऐसा नहीं कर सकते। ये एक ही सिक्के दो पहलू हैं। विशेष दर्जे के साथ जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय हुआ था।' उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझने की जरूरत है कि जो संगठन इस मुद्दे को उछाल रहे हैं, वो 'आग से खेल रहे' हैं।'

उमर अब्दुला ने ट्वीट कर आर्टिकल 35A पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आर्टिकल 35A  को हटाना राज्य के विशेष कानूनों को समाप्त करने जैसा होगा।
  Removing Article 35 (A) will terminate state subject laws, fears Omar Abdullah

Read @ANI story | https://t.co/iXNAwjK9sA pic.twitter.com/nG1XHrwvTT — ANI Digital (@ani_digital) August 14, 2017
Take it in writing that before going to Kashmir to buy land & look for jobs they will come to Jammu: Omar Abdullah pic.twitter.com/KVs2bsczPT — ANI (@ANI) August 14, 2017   Someone who wants to buy land in this state will he do that in Kashmir? Even ppl residing in Kashmir don't feel safe there: Omar Abdullah pic.twitter.com/vcJCzX3go8 — ANI (@ANI) August 14, 2017   Surprisingly BJP has made issue of 35A a case of JammuVSKashmir. They say it will benefit Kashmir but adversely affect Jammu: Omar Abdullah pic.twitter.com/2d2rEwqQfE — ANI (@ANI) August 14, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें