फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases Today: भारत में तीसरी लहर: आईआईटी प्रोफेसर से जानिए किस राज्य में कब आएगा कोरोना का पीक

Wed, 19 Jan 2022 07:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह अध्ययन कोविड ट्रेकर के सूत्र मॉडल के आधार पर किया गया है। इसके अनुसार दिल्ली व मुंबई जनवरी के दूसरे सप्ताह में पीक पर पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
Corona Cases Today: भीड़ भरे बाजारों में भी की जा रही कोरोना की जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आईआईटी के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने ताजा अध्ययन के नतीजे जारी किए हैं। इसमें अनुमान जताया गया है कि तीसरी लहर के दौरान रोजाना चार लाख से ज्यादा केस आने की आशंका नहीं है। अध्ययन में दावा किया गया है कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पीक आ चुका है। देश की बात करें तो 23 जनवरी को पीक आ सकता है।

विज्ञापन


यह अध्ययन कोविड ट्रेकर के सूत्र मॉडल के आधार पर किया गया है। इसके अनुसार दिल्ली व मुंबई जनवरी के दूसरे सप्ताह में पीक पर पहुंच चुके हैं। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर अग्रवाल 'सूत्र संकुल' के शोधकर्ताओं में से एक हैं। वे कोविड के आंकड़ों को लेकर महामारी की शुरुआत से नजर रख रहे हैं। उनके अनुसार कोरोना का परिभ्रमण पथ (trajectories) पूरे देश में बदल चुका है। इसकी दो वजह हो सकती है। एक तो यह कि कमजोर इम्युनिटी वालों में ओमिक्रॉन का फैलाव धीमा पड़ चुका हो और दूसरा इसकी चपेट में आने वाला संभावित आबादी समूह में यह फैल चुका हो। 

अध्ययन में दावा किया गया है कि 11 जनवरी तक के आंकड़ों  से संकेत मिलता है कि 23 जनवरी तक देश में पीक आ सकता है और करीब 7.2 लाख केस रोज मिल सकते हैं, लेकिन संक्रमण का वास्तविक पथ पहले ही काफी बदल चुका है, इसलिए असल पीक के वक्त 4 लाख केस प्रतिदिन से आने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


दिल्ली के अधिकारी संकेत दे रहे हैं कि वहां पीक आ चुका है, क्योंकि वहां दैनिक नए मामलों की संख्या स्थिर हो चुकी है। मंगलवार को दिल्ली में 11,684 केस आए, जबकि सोमवार को 12,527 केस मिले थे। 13 जनवरी को दिल्ली में इस लहर के सर्वाधिक 28,867 केस मिले थे। यह एक दिन की सर्वाधिक बढ़ोतरी थी।  पीक को लेकर ये आंकड़े गणितीय अनुमान पर आधारित हैं। इनकी गणना सूत्र संकुल ने कोविड की तीसरी लहर के आंकड़ों और जमीनी स्थिति के आकलन के आधार पर की है। 

यह है पीक की तारीखों का अनुमान

  • असम  26 जनवरी
  • बिहार 17 जनवरी
  • उत्तर प्रदेश 19 जनवरी
  • हरियाणा  20 जनवरी
  • गुजरात 19 जनवरी
  • महाराष्ट्र  19 जनवरी
  • कर्नाटक 23 जनवरी 
  • आंध्रप्रदेश  30 जनवरी
  • तमिलनाडु 25 जनवरी
  • बेंगलुरु 22 जनवरी
  • कोलकाता 13 जनवरी
  • दिल्ली 16 जनवरी
  • मुंबई 12 जनवरी

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें