ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्जिट समझौते पर मंगलवार को हुए ऐतिहासिक मतदान में प्रधानमंत्री टेरीजा मे को करारी हार का सामना करना पड़ा। समझौते के पक्ष में 202 वोट पड़े, जबकि 232 सांसदों ने इसका विरोध किया। इसी के साथ यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट को लेकर किया गया समझौता भी रद्द हो गया।
पढ़ें पूरी खबर
कैग का राफेल सौदे की ऑडिट रिपोर्ट का खुलासा करने से इनकार
महालेखा नियंत्रक परीक्षक (कैग) ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत राफेल सौदे की ऑडिट रिपोर्ट का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। कैग ने कहा है कि अभी प्रक्रिया चल रही है और इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इस हालात में रिपोर्ट के बारे में जानकारी देना संसद का विशेषाधिकार हनन होगा।
पढ़ें पूरी खबर
सत्ता के लिए फिर कर'नाटक', 10 कांग्रेसी विधायक इस्तीफा देने को तैयार
विधानसभा चुनाव के सात महीने बाद कर्नाटक में शुरू हुए सत्ता के नाटक का कथानक हरियाणा और मुंबई में लिखा जा रहा है। गुरुग्राम के नजीदक तावड़ू स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में कर्नाटक के 104 भाजपा विधायकों को ठहराया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस व जेडीएस के कुछ बागी विधायक भी इनके साथ हैं, हालांकि भाजपा ने इससे इनकार किया है।
पढ़ें पूरी खबर
शीला दीक्षित तीन सहयोगियों के साथ आज संभालेंगी दिल्ली कांग्रेस की कमान
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित आज अपने तीन सहयोगियों के साथ कार्यभार संभालेगी। इस अवसर कई केंद्रीय नेताओं के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
पढ़ें पूरी खबर
जेपी नड्डा आज लखनऊ में खींचेंगे भाजपा का चुनावी खाका
भाजपा के यूपी के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नड्डा पहली लखनऊ आ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
केन्या की राजधानी नैरोबी के पांच सितारा होटल में आतंकी हमला, पांच लोगों की मौत
केन्या की राजधानी नैरोबी में चरमपंथियों ने होटल एवं कार्यालय परिसर पर हमला कर दिया। परिसर से विस्फोटों और भारी गोलाबारी की आवाजें सुनी गईं। एएफपी के मुताबिक हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल के परिसर में कई और शव देखे गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर