फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई : नागेश्वर राव ने शुरू किया ढांचागत बदलाव

Wed, 16 Jan 2019 04:53 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जी नागेश्वर राव
विज्ञापन

सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम. नागेश्वर राव ने केंद्रीय जांच एजेंसी के देशभर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों पर कामकाज का बोझ व्यवस्थित करने करने के लिए ढांचागत बदलाव शुरू कर दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विभिन्न जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कामकाज के असमान वितरण का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि यह वर्तमान में चल रहीं जांचों के साथ कार्यबल को भी प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राव ने बदलाव से संबंधित प्रस्ताव सभी संयुक्त निदेशकों को भिजवाया है और इस पर उनकी टिप्पणी मांगी है। इस प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक जोन में विशेष अपराध शाखा और आर्थिक अपराध शाखा का गठन किया जाएगा। 

वहीं बंगलूरू की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा चेन्नई जोन को रिपोर्ट करेगी और हैदराबाद जोन रायपुर, जबलपुर और भोपाल स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा का कामकाज भी देखेगा। इसके अलावा मुंबई जोन के तहत विशेष अपराध शाखा और नागपुर में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा खोली जाएगी। इससे मुंबई जोन के तहत शाखाओं की संख्या पांच से बढ़कर सात हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें