फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Elections: असम के सीएम बोले- देश में कई आफताब-श्रद्धा, लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत

Tue, 22 Nov 2022 06:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनसुरा, गुजरात

सार

श्रद्धा हत्याकांड की गूंज पूरे देश में है। मीडिया पर इसकी खूब चर्चा के बीच गुजरात चुनाव में भी यह मुद्दा बन रहा है। आज एक रैली में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस हत्याकांड का जिक्र किया।  
विज्ञापन
Assam CM HB Sarma - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा हत्याकांड की गूंज गुजरात चुनाव में भी सुनाई दे रही है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आज धनसुरा में हुई चुनावी रैली में इस मुद्दे का जिक्र कर लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की। सीएम सरमा ने कहा, आफताब ने श्रद्धा को मार डाला और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जब पुलिस ने पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को क्यों लाया, तो उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे भावुक होती हैं। असम के सीएम ने कहा कि देश में और भी आफताब-श्रद्धा हैं। देश को 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है। 

विज्ञापन




आफताब अमीन पूनावाला का कबूलनामा
बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का कबूलनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि आफताब ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आफताब को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आफताब की पुलिस रिमांड भी चार दिन के लिए बढ़ा दी। पुलिस अब नार्को टेस्ट से पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में जुट गई है। बताया जाता है कि इसके लिए भी आफताब ने मंजूरी दे दी है। 
 
आरोपी आफताब पूनावाला ने अदालत को बताया कि यह घटना आवेश में हुई। आरोपी आफताब ने अदालत से यह भी कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। साथ ही उसने अदालत से कहा कि उसे घटना को याद करने में कठिनाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें