फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण: एनसीआर में वायु प्रदूषण से निजात दिलाएगा वैधानिक आयोग, लोकसभा में हुआ विधेयक पास

Thu, 05 Aug 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में बिल को कराया पास 
  • सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ एनसीआर में प्रदूषण से निजात पाने के उपाय किए जाएंगे
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहे एनसीआर और उसके आसपास के क्षेत्रों को इससे निजात दिलाने के लिए वैधानिक प्राधिकरण बनाने वाला बिल लोकसभा ने पास कर दिया। सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन बिल-2021 को पिछले हफ्ते पेश किया था।

विज्ञापन


वैधानिक आयोग बनाने के लिए लोकसभा में विधेयक पास
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष के हंगामे के बीच बुधवार को इस बिल को पास कराया। यादव ने बिल पर चर्चा के दौरान कहा, एनसीआर में प्रदूषण से निजात दिलाने में यह बिल महत्वपूर्ण है और सभी सदस्यों से इसका समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई स्थायी एवं समर्पित तंत्र नहीं है।

इसलिए एक सहयोगपूर्ण एवं केंद्र, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों सहित सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ एनसीआर में प्रदूषण से निजात पाने के उपाय किए जाएंगे। विपक्षी सदस्यों द्वारा सुझाए गए कई संशोधनों को खारिज करते हुए और नारेबाजी के बीच ध्वनिमत से इस बिल को पारित करा लिया गया।
विज्ञापन


राज्यसभा से पास होने के बाद यह बिल अध्यादेश का स्थान ले लेगा। उल्लेखनीय है कि संसद सत्र नहीं चलने और तत्काल इसकी जरूरत महसूस किए जाने पर 28 अक्तूबर, 2020 को यह अध्यादेश लागू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें