फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद सुलह की कोशिश: असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच आइजोल में बैठक आज

Thu, 05 Aug 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, आइजोल।

सार

  • बैठक सुबह 11 बजे आइजल क्लब में होगी
  • मिजोरम के गृह मंत्री असम के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीमा विवाद के समाधान पर चर्चा करेंगे
विज्ञापन
असम-मिजोरम सीमा विवाद - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-मिजोरम सीमा विवाद से पैदा हुए तनावपूर्ण हालात पर काबू पाने के लिए दोनों ही राज्य सरकारों ने प्रयास तेज कर दिया है। 26 जुलाई की घटना की पुनरावृत्ति रोकने और सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को दोनों ही राज्यों के मंत्रियों के बीच बैठक होगी।

विज्ञापन


मिजोरम के गृह मंत्री लालचामिलाना, भू-राजस्व मंत्री लालरुआतकिमा और गृह विभाग के सचिव वनलालगाईसाका असम के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीमा विवाद के समाधान पर चर्चा करेंगे। मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने बताया कि यह बैठक सुबह 11 बजे आइजल क्लब में होगी।

असम के सूत्रों के मुताबिक असम सरकार मंत्री अतुल बोरा और अशोक सिंघल को बातचीत के लिए भेज रही है। दरअसल, बीते 26 जुलाई को सीमा विवाद के दौरान मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में दोनों पक्षों के लोग और पुलिस बल सभी एक दूसरे के आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन


इस संघर्ष में असम के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी तथा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्विट किया कि असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच पांच अगस्त को होने वाली बैठक में सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद दोनों ही पक्षों ने आपसी तनाव कम करने के लिए बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया।

इससे पहले सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एलान किया था कि वह दो मंत्रियों को को बातचीत के लिए मिजोरम भेजेंगे। हिमंत ने यह कदम मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने के फैसले के बाद उठाया।

अघोषित नाकाबंदी दसवें दिन भी जारी  
दोनों ही राज्यों की ओर से शांति बहाल करने के चरणबद्ध प्रायासों  के बीच ही कछार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर मिजोरम के खिलाफ जारी अघोषित आर्थिक नाकाबंदी दसवें दिन भी जारी रहा। वायरेंग्टे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते 26 जुलाई से असम से एक भी वाहन मिजोरम नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें