फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले: भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र ने दुनियाभर में कमाया नाम, इसीलिए भारत बना विश्व की फार्मेसी

Thu, 18 Nov 2021 04:59 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्लोबल समिट में पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक एफडीआई हुआ है। 
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र के पहले ग्लोबल इनोवेशन समिट में भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की खासियतों का बखान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र द्वारा अर्जित वैश्विक विश्वास के चलते ही भारत को विश्व की फार्मेसी कहा जाता है।  
विज्ञापन


12 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सस्ती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता और मात्रा के संयोजन ने दुनिया भर में भारतीय फार्मा क्षेत्र में अत्यधिक रुचि पैदा की है। 2014 के बाद से भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक एफडीआई हुआ है। 

100 देशों को कोविड 19 वैक्सीन भेजी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमने इस वर्ष लगभग 100 देशों को कोविड 19 टीकों की साढ़े 6 करोड़ से अधिक खुराक का निर्यात किया। आने वाले महीनों में जैसे-जैसे हम अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता बढ़ाएंगे, हम और भी बहुत कुछ करेंगे।  
विज्ञापन


दवाओं के लिए प्रमुख सामग्री के घरेलू निर्माण में तेजी लाएं
उन्होंने कहा, हमारा दृष्टिकोण एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जो भारत को चिकित्सा उपकरणों में दवा की खोज और नवाचार में अग्रणी बनाएगा। हम नियामक ढांचे पर उद्योग की मांगों के प्रति संवेदनशील हैं और इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हमें टीके और दवाओं के लिए प्रमुख सामग्री के घरेलू निर्माण में तेजी लाने के बारे में सोचना चाहिए। भारत को इस मोर्चे पर जीत हासिल करनी होगी।  

भारत के पास नवाचार और उद्यम के लिए जरूरी प्रतिभा
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं आप सभी को भारत में विचार उत्पन्न करने, भारत में नवाचार करने, भारत में बनाने और दुनिया के लिए बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे पास नवाचार और उद्यम के लिए जरूरी प्रतिभा, संसाधन और पारिस्थितिकी तंत्र है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें