फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: चुनाव के लिए TDP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, चंद्रबाबू बोले- जनता की राय प्राथमिकता

Thu, 14 Mar 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

TDP Releases Second List: अमरावती में आज यानी की गुरुवार को सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया गया। बता दें कि राज्य में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीट है। 
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद तेलुगु देशम पार्टी ने गुरुवार को 34 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


नायडू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तेलुगु देशम पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली सूची जनता के सामने रखी जा चुकी है। अब हम आपके लिए दूसरी सूची लेकर आए हैं, जिसमें 34 उम्मीदवारों के नाम हैं।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, "हमेशा की तरह उम्मीदवारों के चयन में जनता की राय को प्राथमिकता दी गई है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे टीडीपी के सभी उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दें।"
विज्ञापन



टीडीपी, भाजपा और जेएसपी के बीच गठबंधन
लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में सीट-बंटवारे के समझौते पर मुहर लगा दी। सीट-बंटवारे के समझौते के अनुसार लोकसभा चुनाव में भाजपा छह सीटों पर, टीडीपी 17 सीटों और जेएसपी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं राज्यसभा चुनाव में भाजपा 10 सीटों पर, टीडीपी 144 सीटों और जेएसपी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अमरावती में आज सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया गया। बता दें कि राज्य में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा के साथ गठबंधन करने पर टीडीपी को अन्य विपक्षी पार्टियों की आलोचना का सामना करना पड़ा। दरअसल, 2018 में मोदी सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने के बाद टीडीपी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से अलग हो गई थी।

एपीसीसी अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने नायडू से यह स्पष्ट करने की मांग की कि उन्होंने क्यों भाजपा के साथ गठबंधन किया। शर्मिला ने बताया कि भाजपा पिछले 10 वर्षों से लोगों को धोखा दे रही है। बता दें कि देश में इस साल अप्रैल-मई की तरफ लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें