फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: राजनाथ सिंह ने किया एनडीए के 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा, बोले- पूरी दुनिया को मालूम है परिणाम

Thu, 14 Mar 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम में एनडीए के तीन सहयोगी पार्टी भाजपा, एजीपी और यूपीपीएल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में एक भी कच्चे घर नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है तो सभी को पक्का आवास मिलेगा।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी चुनाव में एनडीए सरकार के एकबार फिर सत्ता में आने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापस लौटेगी।
विज्ञापन

असम में एनडीए के तीन सहयोगी पार्टी भाजपा, एजीपी और यूपीपीएल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में एक भी कच्चे घर नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है तो सभी को पक्का आवास मिलेगा।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "इसमें बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि केंद्र में हमारी सरकार बनेगी। मुझे भरोसा है कि एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी।" उन्होंने दावा किया कि केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को परिणाम मालूम है। रक्षा मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में काफी सुधार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें