फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगना के मंत्री केटीआर राव का भाजपा-कांग्रेस पर आरोप, विपक्ष की बैठक को लेकर कही ये बात

Fri, 23 Jun 2023 03:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

केटीआर राव ने कहा आज के जमाने में राजनीतिक पार्टियों की एकता उतनी महत्वपूर्ण नहीं है, जितनी देश में व्याप्त मुद्दों के लिए लोगों की एकता जरूरी है।
विज्ञापन
KTR Rao - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगना के मंत्री केटीआर राव ने भाजपा और कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने देश में व्याप्त मुद्दों के लिए इन दोनों पार्टियों को जिम्मेदार ठहराया है। आज पटना में सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक को केटीआर ने महत्वपूर्ण नहीं बताया है।
विज्ञापन


केटीआर राव ने कहा आज के जमाने में राजनीतिक पार्टियों की एकता उतनी महत्वपूर्ण नहीं है, जितनी देश में व्याप्त मुद्दों के लिए लोगों की एकता जरूरी है। अगर राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस को लेकर एकजूट होती है तो यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा। 

उन्होंने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए पूछा है कि वे संघीय ढांचे के खिलाफ विधेयक का समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस विधेयक को देश के लोगों के ऊपर लागू करने की कोशिश कर रही है। इसे खासकर दिल्ली सरकार के मामले में लागू करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें