पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के रेबेना मंडल के जक्कुलापल्ली गांव में एक खेत में हुई। दोनों समूह के लगभग आठ-दस लोग आपस में भिड़ गए और कथित तौर पर सभी ने एक-दूसरे पर डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अब स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है। इस बीच पुलिस की टीम ने गांव का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।