फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना हाईकोर्ट : राज्य सरकार को हुसैन सागर में प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनीं गणेश प्रतिमा विसर्जन रोकने के दिए निर्देश

Fri, 10 Sep 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हैदराबाद

सार

तेलंगाना हाईकोर्ट ने गणेश प्रतिमाओं का हैदराबाद की हुसैन सागर और अन्य झीलों में विसर्जन रोकने के लिए राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए, जिससे प्रदूषण न फैले।
विज्ञापन
ganesh ji - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को निर्देश दिए कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी गणेश प्रतिमाओं का हैदराबाद की हुसैन सागर और अन्य झीलों में विसर्जन रोकें।

विज्ञापन


तेलंगाना हाईकोर्ट के राज्य सरकार को निर्देश
गणेश पंडालों के लिए लाइसेंस या परमिट दी जाएं और सादे व शांत आयोजनों को बढ़ावा दें। पंडालों में रात 10 बजे बाद लाउड स्पीकर उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई, न ही किसी पंडाल को सड़कों पर लगाया जा सकेगा।

कार्यवाहक चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस टी विनोद कुमार ने इस बारे में दायर याचिका की सुनवाई में यह निर्देश भी दिए कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम द्वारा बनाए छोटे तालाबों में विसर्जन की अनुमति दी जा सकती है, जिससे प्रदूषण न फैले।
विज्ञापन


मिट्टी की प्रतिमाओं पर कोई रोक नहीं
सामान्य मिट्टी और बिना सिंथेटिक पेंट से बनी प्रतिमाओं के विसर्जन पर कोई रोक नहीं है। इनके लिए सरकार हुसैन सागर में इन्फ्लेटेबल रबर के कुंड बनाकर एक वैकल्पिक स्थान बना सकती है जहां विसर्जन हो सकें। साथ ही छोटी गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने के लिए भी कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें