फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: भूख हड़ताल पर बैठे जी किशन रेड्डी को पुलिस ने हिरासत में लिया, KCR सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Wed, 13 Sep 2023 08:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के इंदिरा पार्क में केसी राव सरकार के खिलाफ 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा उनके समर्थन में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के इंदिरा पार्क में केसी राव सरकार के खिलाफ 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा उनके समर्थन में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


 



किशन रेड्डी ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर कहा कि तेलंगाना के लोगों के अधिकारों के लिए भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी गिरफ्तारी आपका पतन है। केसीआर सरकार अपने अत्याचारी शासन और बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा के खिलाफ भाजपा के शांतिपूर्ण विरोध को बाधित नहीं कर सकती। जी किशन रेड्डी ने कहा कि हम अनुमति लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यह सरकार उसे रोक रही है। उन्होंने बीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार अलोकतांत्रिक और डरी हुई है।

भाजपा महासचिव और तेलंगाना में पार्टी मामलों के प्रभारी तरुण चुघ ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और दावा किया कि रेड्डी विरोध स्थल पर बेहोश हो गए। चुघ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रेड्डी को स्थानांतरित करते समय बल प्रयोग किया और महिलाओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की पिटाई की। हमारे कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन की अनुमति सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक की थी, लेकिन उन्होंने समय का पालन नहीं किया और प्रदर्शन स्थल खाली नहीं किया। रेड्डी के बेहोश होने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि यह पानी की कमी की वजह से हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि किशन रेड्डी को उनके अनुरोध पर बाद में तेलंगाना भाजपा कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को विरोध स्थल से एहतियातन हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। इससे पहले विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रेड्डी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से बेरोजगार युवाओं को कथित तौर पर निराश करने के लिए तेलंगाना में बीआरएस सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि युवा सत्तारूढ़ दल को सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता में आने के बाद भाजपा युवाओं को उसी तरह नौकरियां देगी, जैसे मोदी सरकार बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं ने नौकरी पाने की उम्मीद के साथ तेलंगाना राज्य के लिए लड़ाई लड़ी थी। तेलंगाना के गठन के लिए आंदोलन के दौरान लगभग 1,200 तेलंगाना बच्चों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। हालांकि, बीआरएस सरकार ने बेरोजगार युवाओं की पूरी तरह से उपेक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें