फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए भाजपा की सूची जारी, लिस्ट में 52 उम्मीदवारों का एलान

Sun, 22 Oct 2023 03:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

भाजपा ने तेलंगाना में तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कर्नाटक भाजपा अंध्यक्ष संजय कुमार बंदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए भाजपा की सूची जारी हुई है। इस लिस्ट में 52 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सासंद बंदी संजय कुमार को पार्टी ने करीमनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के खिलाफ अपने विधायक इटाला राजेन्द्र को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार समेत अपने तीन सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। राजेन्द्र ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की पहले ही इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष व करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार को करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से, निजामाबाद के सांसद अरविंद धर्मापुरी को कोराटला विधानसभा क्षेत्र से और आदिलाबाद के सांसद सोयम बाबू राव को बोआथ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इटाला राजेंद्र सिंह को हुजुराबाद और गजवेल की दो सीटों से उतारा गया है। पार्टी ने 12 महिलाओं को उम्मीवार बनाया है।

भाजपा ने अपने हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने के बाद उनकी गौशमहल सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। राजा सिंह को एक सोशल मीडिया मंच पर अपलोड किए गए वीडियो में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणियों के बाद पिछले साल अगस्त में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया था।
विज्ञापन


केसीआर आगामी चुनावों में दो क्षेत्रों - गजवेल और कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की सूची के अनुसार, के. वेंकट रमना रेड्डी कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री को चुनौती देंगे पार्टी ने जिन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमें डॉ. बोगा श्रावणी (जगतियाल), कंडूला संध्या रानी (रामागुंडम), बोडिगा शोभा (चोपाडांडी) और रानी रुद्रमा रेड्डी (सिरसिला) प्रमुख हैं।
विज्ञापन


तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें