फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: यहां सीसीटीवी कैमरे में दिखा भूत! जांच करने पहुंची पुलिस फुटेज देखकर हैरान

Sun, 22 Oct 2023 02:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो भूत-प्रेतों पर यकीन करते हैं। कई संस्कृतियों में लोग आत्माओं और मौत के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर यकीन करते हैं।
विज्ञापन
US restaurant claims ghost set off its motion detector alarms - फोटो : Facebook/libraryrestaurant
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghost caught on camera: क्या सच में भूते होते हैं? भूत-प्रेतों को लेकर हमेशा विवाद रहा है। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो भूत-प्रेतों पर यकीन करते हैं। कई संस्कृतियों में लोग आत्माओं और मौत के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर यकीन करते हैं। भूतों पर भरोसा करना दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी में से एक है। हजारों लोगों को भूतों की फिल्में देखना और कहानियां पढ़ना पसंद हैं। 

विज्ञापन


अब इस बीच एक रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में एक भूत नजर आया है। इस भूत को देखकर मालिकों के डर के मारे पसीने छूट गए। यह मामला अमेरिका (America) के न्यू हैम्पशायर के डाउनटाउन पोर्ट्समाउथ की है। यह घटना द लाइब्रेरी रेस्टोरेंट (Library Restaurant) के बाहर लगे कैमरे में कैद हुई है। इसमें एक उड़ती हुई डरावनी चीज को देखा जा सकता है। इस अजीबोगरीब फुटेज के बारे में जानकारी तब मिली, जब रेस्टोरेंट में मोशन अलार्म बजने के बाद पुलिस को बुलाया गया। लेकिन जांच में मिला कि वहां कोई नहीं था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्टोरेंट के मालिकों ने सोशल मीडिया पर घटना के बाद देखी गई चीज के बारे में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी का फुटेज भी शेयर किया है। इसमें 29-30 सेकेंड पर उस उड़ता हुआ ‘भूतिया साया’ को देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि बीती रात पहली बार खिड़की के बाहर अंधेरे में  कैमरे में कैद इस हरकत से इमारत के अंदर लगे मोशन डिटेक्टर अलार्म चालू हो गए। 
विज्ञापन


Ajab-Gajab: शख्स के घर में अंतरिक्ष से गिरी ऐसी रहस्यमयी चीज, बेचकर बन गया गया करोड़पति

मालिकों का कहना है कि खाली नजर आ रही इमारत में इतनी तेज हलचल हो रही थी कि पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद रेस्टोरेंट में गड़बड़ी की जांच करने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन उसको वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया, तो एक फुटेज में उड़ता हुआ भूत दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए। इसमें एक संभावित अलौकिक दृश्य नजर आया। 
विज्ञापन


Ajab-Gajab: समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव, एलियन है या जलपरी? हैरत में पड़े वैज्ञानिक

रेस्टोरेंट के मालिकों ने वीडियो के बारे में सवाल किया कि आखिर यह क्या हो सकता है? जो चाहो कहो, लेकिन पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। यह क्या कोई डरावना संयोग है? वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस फुटेज को देखकर हैरान थे। इस बात से कई लोग सहमत थे कि उड़ती हुई चीज भूतिया हो सकती है। एक शख्स का कहना है भूत लेडी इन व्हाइट हो सकती है, जोकि एक कुख्यात आत्मा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें