तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले के काजीपेट में रेलवे ट्रैक के पास इंस्टाग्राम रील बनाते समय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार को हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, तेलंगाना के वाडेपल्ली के प्रथम वर्ष के छात्र अक्षय राज (17) के रूप में पहचाने जाने वाले किशोर को रेलवे ट्रैक के पास चलते हुए देखा जा सकता है। चलती ट्रेन को अपने बैकग्राउंड में लेने की कोशिश कर रहा था लेकिन पूरी रफ्तार से आ रही एक ट्रेन उसे टक्कर मारती है और वह जमीन पर गिरने से पहले हवा में उछल जाता है। घटना के बाद एक रेलवे गार्ड ने उसे ट्रैक पर खून से लथपथ देखा, तो एम्बुलेंस सेवा को फोन किया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यहां देखें दिल दहलाने वाला वीडियो...
अन्य शख्स फोन में रिकॉर्ड कर रहा था
इस पूरी घटना को एक अन्य शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अक्षय को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। रेलवे पुलिस ने बार-बार लोगों को आगाह किया है कि वे रेलवे पटरियों के पास न चलें क्योंकि इससे घातक दुर्घटनाएं हो सकती हैं।