फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कांग्रेस के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, पिछले कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच कराएगी सरकार

Mon, 05 Sep 2022 08:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

भाजपा नेताओं की बैठक में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विमर्श हुआ। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर जनसंवाद और जनोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
सीटी रवि (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक सरकार राज्य में कांग्रेस शासन में हुए घोटालों की जांच कराएगी। जांच में दोषी पाए गए नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। 

विज्ञापन


उनकी यह टिप्पणी भाजपा की राज्य ईकाई की बैठक के बाद आई है। इस बैठक में अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, विधायक जगदीश शेट्टार, सांसद डीवी सदानंद गौड़ा, भाजपा राज्य इकाई के आयोजन सचिव राजेश जेवी, मंत्री गोविंदा करजोल, आर अशोक और विधायक केएस ईश्वरप्पा भी मौजूद रहे। 

घोटालों पर केंद्रित रही बैठक
जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान भाजपा नेताओं के बीच पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों और भाजपा सरकार पर लगे 40 प्रतिशत रिश्वत के आरोपों की जांच के आदेश देने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कई घोटालों पर पर्दा डाला गया है। इस तरह के घोटालों का पर्दाफाश करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ऐसे घोटालों की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। 
विज्ञापन


चुनाव तैयारियों पर भी हुई चर्चा 
इसके अलावा भाजपा नेताओं की बैठक में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विमर्श हुआ। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर जनसंवाद और जनोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़ने के लिए एक कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। रवि ने कहा, इस कार्यक्रम को हर विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूरे राज्य में सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन है। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन है। ऐसे में एक सेवा अभियान चलाया जाएगा, जो 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें