फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: बेहतर गुणवत्ता वाली चाय में घटिया आयातित चाय की मिलावट पर प्रतिबंध, नए नियम जारी

Thu, 11 Nov 2021 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की घरेलू और बेहतर गुणवत्ता वाली चाय में घटिया और आयातित चाय की मिलावट के मामले सामने आने के बाद चाय बोर्ड ने इस संबंध में एक अहम फैसला लिया है। 
विज्ञापन
चाय बागान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहतर गुणवत्ता वाली घरेलू चाय में घटिया गुणवत्ता वाली आयातित चाय की मिलावट को देखते हुए चाय बोर्ड ने गुरुवार को एक अहम फैसला लिया। बोर्ड ने दार्जीलिंग, कांगड़ा, असम और नीलगिरी की चाय में घटिया गुणवत्ता वाली आयातित चाय मिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि गुरुवार से चाय का कोई भी पंजीकृत खरीदार इन क्षेत्रों की चाय में आयातित चाय की कतई मिलावट नहीं करेगा। 

विज्ञापन


बोर्ड ने कहा है कि इस फैसले का पालन न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी चाय आयात करने वालों को अपने बिक्री बिल में इस बात की जानकारी भी देनी होगी कि वह किस देश से चाय आयात कर रहे हैं। इसके अलावा आयातित चाय को भारतीय बताकर बेचने से भी मना किया गया है। नयम का सख्ती से पालन को इसके लिए बोर्ड की ओर से चाय बेचने वालों और वितरकों के यहां से नमूने लिए जा रहे हैं।

बोर्ड ने इसे लेकर कहा कि इन दिनों चाय के आयात में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे घरेलू चाय उद्योग प्रभावित हो रहा है। बता दें कि भारत में चाय का आयात बहुत अधिक नहीं होता है। देश में चाय का जितना उत्पादन होता है उसके मुकाबले आयात केवल दो फीसदी है। भारत में मुख्य रूप से चाय का आयात उसे फिर से पैक कर निर्यात के लिए किया जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल अच्छी घरेली चाय में मिलावट के लिए भी होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें