नायडू ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी सरकार ने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ करने और टीडीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले उपद्रवियों को बचाने के लिए पुलिस के साथ मिलीभगत की।
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने मंगलवार को गुंटूर में पार्टी के मुख्यालय में भीड़ द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद 20 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। मीडिया को संबोधित करते हुए तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने इसे काला दिन करार दिया।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू ने कार्यालयों और कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है और सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी सरकार ने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ करने और टीडीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले उपद्रवियों को बचाने के लिए पुलिस के साथ मिलीभगत की।
पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग का कहना है कि टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम को विजयवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया है। वहीं विपक्षी पार्टी मुख्यालय पर हमला करने के बाद गुंटूर में टीडीपी के केंद्रीय कार्यालय के बाहर तनाव की स्थिति है।