फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों की सलाह पर यूट्यूब की मदद से डिलीवरी करना पड़ा भारी, महिला की मौत

Fri, 27 Jul 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरुपुर में एक महिला ने जोखिम भरा कदम उठाया और खुद ही अपनी डिलीवरी करने लगी। इसके लिए उसने यूट्यूब की सहायता ली जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला के परिवार को आधुनिक तकनीकों पर भरोसा नहीं था इसलिए उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। इस दौरान महिला को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी और उसकी जान चली गई। मामला 22 जुलाई का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला का नाम क्रिथिगा (28) था। वह एक स्कूल में अध्यापिका थी। क्रिथिगा की एक तीन साल की बेटी भी  है। उसने अपने पति के साथ मिलकर घर पर ही दूसरे बच्चे को जन्म देने का सोचा। जिसके बाद उसने पति की सहायता से डिलीवरी करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब की सहायता ली और वीडियो देखे।

महिला के पिता राजेंद्र ने बताया कि बच्चा पैदा होने के बाद उनकी बेटी को अधिक ब्लीडिंग होने लगी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे अपनी बेटी को एक सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत कैसी है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

 
मामले पर शहर के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि क्रिथिगा और उसके पति कार्थिजेयान को उनके दोस्तों ने ही सलाह दी थी कि वह घर पर डिलीवरी करें। इसके अलावा महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण भी नहीं करवाया था। अभी पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें