फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN Train Mishap: बागमती एक्सप्रेस हादसे में 19 घायल, यात्रियों की मदद के लिए विशेष ट्रेन रवाना, जानिए अपडेट

Sat, 12 Oct 2024 07:30 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु के कावरैपेट्टई में ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों की मदद का सिलसिला जारी है। 19 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के कारण बाधित रेल मार्ग पर यात्रा कर रहे फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए विशेष ट्रेन रवाना की गई है। चेन्नई में घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। तमिलनाडु सरकार में डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने देर रात पीड़ितों से मुलाकात भी की। जानिए ताजा अपडेट
विज्ञापन
तमिलनाडु ट्रेन हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में हादसे का शिकार हुई मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन संचालित की है। यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन शनिवार तड़के करीब 04.45 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रतीक्षा के दौरान फंसे हुए यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया। इससे पहले शक्रवार देर रात कावरैपेट्टई रेलवे स्टेशन पर बागमती एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। रेलवे ने प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है।
विज्ञापन


राहत और बचाव कर्मी रेल मार्ग को साफ करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान हादसे का विचलित करने वाला मंजर
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई ड्रोन वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन नंबर 12578 मैसुरू-दरभंगा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे इधर-उधर बिखरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 19 लोग घायल
खड़ी मालगाड़ी से टकराने के बाद मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे  के बाद पार्सल बोगी में आग भी लग गई। 19 लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेल कर्मी शनिवार सुबह भी हालात को समान्य बनाने में जुटे हैं। बाधित रेल यातायात को बहाल करने की तैयारी की जा रही है। कब और कैसे हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि पेरंबूर से चलने के 10 मिनट बाद ही शुक्रवार रात 8:50 बजे ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। बागमती एक्सप्रेस के लोको पायलट ने बताया कि एक तेज झटका लगने के बाद ट्रेन लूप लाइन पर चली गई और वहां खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर में ट्रेन की कई बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत और बचाव अभियान देर रात तक जारी था। आग पर काबू पा लिया गया था। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें