तमिलनाडु में राजभवन के पास बम फेंकने के अलावा अब शव बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी का बयान सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामला सिर्फ एक शख्स से जड़ा है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी है।
तमिलनाडु में राजभवन के पास बम फेंके जाने की वारदात के बाद शव बरामद होने की घटना सामने आई है। तमिलनाडु राजभवन के पास फेंके गए शव के मामले में चेन्नई के पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौड़ ने कहा, यह एक अकेले व्यक्ति से संबंधित घटना है...हमारे पास सीसीटीवी फुटेज के रूप में पुख्ता सबूत हैं...वीडियो में दिख रहा शख्स राजभवन की ओर जाता दिख रहा है।" उन्होंने कहा, घटना की जांच के शुरुआती चरण में ऐसा आभास हुआ कि वारदात को अंजाम देने में कई बदमाश शामिल हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया कि एक ही बदमाश था।
विज्ञापन
तत्काल हरकत में आई ग्रेटर चेन्नई पुलिस
सीसीटीवी से साबित हो गया है कि वीडियो में दिख रहे शख्स के पास कुछ पेट्रोल की बोतलें थीं, जिन्हें वह बम के रूप में इस्तेमाल करना चाहता था। इन बोतलों में एक का इस्तेमाल किया भी गया। पुलिस आयुक्त के अनुसार, ग्रेटर चेन्नई पुलिस के सतर्क सुरक्षाकर्मी तत्काल हरकत में आ गए। उन्होंने वीडियो में दिख रहे शख्स को काबू में किया और उसके पास बची हुई पेट्रोल की बोतलें भी जब्त कर ली।
आरोपी को अदालत में पेश करेगी पुलिस
चेन्नई के पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौड़ के मुताबिक इस मामले में राजभवन के आसपास कहीं भी किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर चेन्नई पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने हमें आरोपी तक पहुंचने में मदद की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर, उसे रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच के लिए तमिलनाडु पुलिस शख्स को हिरासत में लेने के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगी।